रांझी के बड़ा पत्थर क्षेत्र में नई शराब दुकान खोले जाने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण । रांझी क्षेत्र के बड़ा पत्थर में प्रस्तावित नई शराब दुकान के विरोध में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर माननीय कलेक्टर महोदय को नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि बड़ा पत्थर क्षेत्र सामाजिक एवं धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है, जहां पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित होते हैं। ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में शराब दुकान खोले जाने से क्षेत्र की गरिमा एवं सामाजिक वातावरण प्रभावित होने की आशंका है।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि प्रस्तावित शराब दुकान को उक्त स्थान से हटाकर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, जिससे क्षेत्र की सामाजिक और सांस्कृतिक मर्यादा बनी रहे।
इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने एक स्वर में इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष वत्स,पूर्व पार्षद राजेश यादव,शहर कांग्रेस महासचिव रविंद्र कुशवाहा,जग्गू विश्वकर्मा,संजू ठाकुर,अनुराग तिवारी,निर्मल चंद जैन,जगतमणि चतुर्वेदी,गोविंद अहिरवार, अंकित पटेल,राजू कनौजिया,नारायण गुप्ता,देवेंद्र लखेरा,दुर्गेश कुशवाहा,राहुल चौधरी,के के मिश्रा,राजेश श्रीवास,नारायण चौधरी,देवेंद्र कुशवाहा,सुनील सराठे,राजकुमार राणे,रवि राय,सुनील कुशवाहा आनंद यादव रामू कोल एवं कांग्रेस जन उपस्थित रहे



