जबलपुर दर्पण

गंजीपुरा मुख्य मार्ग बदहाल: गड्ढों और गंदगी से राहगीर परेशान, हादसों का बढ़ा खतरा

जबलपुर दर्पण । शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में शामिल गंजीपुरा मुख्य रोड इन दिनों अपनी बदहाल स्थिति को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, बहता पानी और सफाई व्यवस्था की कमी के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि महिलाएं, बुजुर्ग और दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर गिर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाया है।क्षेत्रीय नागरिकों के अनुसार, सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया है। हालात ऐसे हैं कि वाहन चालकों ने मुख्य सड़क छोड़कर किनारे बने पावर ब्लॉक्स के ऊपर से निकलना शुरू कर दिया है, क्योंकि सड़क पर वाहन चलाना जोखिम भरा साबित हो रहा है। व्यापारियों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना होता है, लेकिन सड़क की दुर्दशा से पूरे क्षेत्र की व्यवस्था प्रभावित हो रही है।इस संबंध में जब स्थानीय व्यापारी अध्यक्ष श्री प्रदीप जैन से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि सड़क की समस्या को लेकर कई बार स्थानीय पार्षद को अवगत कराया जा चुका है। उनका आरोप है कि पार्षद द्वारा इस मामले की जिम्मेदारी महापौर और विधायक पर डाल दी गई और कहा गया कि मुख्य सड़क निर्माण उनके स्तर का कार्य नहीं है। इससे क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि क्षेत्र में सौंदर्यीकरण और पावर ब्लॉक्स लगाने का कार्य किया जा सकता है, तो सबसे पहले मुख्य सड़क की मरम्मत और निर्माण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए थी। लोगों ने यह भी बताया कि आसपास से बहता पानी सीधे सड़क पर आ रहा है, जिससे सड़क और तेजी से खराब हो रही है। क्षेत्रवासियों और व्यापारियों ने प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और नगर निगम से मांग की है कि गंजीपुरा मुख्य रोड का जल्द से जल्द सुधार कार्य कराया जाए, उचित जल निकासी की व्यवस्था हो तथा नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88