सांसद आशीष दुबे ने पनागर विधानसभा के पश्चिम मंडल की ग्राम पंचायतों का प्रवास कर,सुनीं जनसमस्याएँ…

जबलपुर दर्पण। जबलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद आशीष दुबे ने पनागर विधानसभा अंतर्गत पनागर पश्चिम मंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतों का प्रवास कर ग्रामीणजनों से प्रत्यक्ष संवाद किया।इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा ग्रामीणों की समस्याओं,सुझावों एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं को गंभीरतापूर्वक सुना।प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद दुबे ने बरोदा,भिडारीकला, कोहानी(नुनियाकला पंंचा),बम्हनोदा(बम्हनोदी),उर्दुवाकला (पौरुआ), मनकवारा (बिझना),सिंगौद, खमरिया,लीटी, तिवारीखेड़ा,रेपुरा एवं मोहानिया ग्राम पंचायतों का दौरा किया।सिंगोद में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों के साथ भोजन कर आत्मीय संवाद भी किया।ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों ने प्रमुख रूप से पेयजल, विद्युत,कृषि,स्वास्थ्य तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित विषय सांसद के समक्ष रखे।सांसद दुबे ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।सांसद दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एवं डॉ.मोहन यादव के मार्गदर्शन में क्रमशःकेंद्र व प्रदेश सरकार अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने के लिए संकल्पबद्ध है।ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास ही आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण का मजबूत आधार है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के निवासियों की समस्या का समाधान और सतत् विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।प्रवास के दौरान विधायक इंदु तिवारी,अंकुर जैन,प्रदीप पटेल,आनंद सिंघई,शैलेंद्र साहू,सुशील चौबे,दीनदयाल पटेल,गोवर्धन खेटपाल,रामनिवास गौतम,शैलेन्द्र पटेल,राजेन्द्र पटेल,पुष्पराज त्रिपाठी,अनिल तिवारी,विजय सिंह बघेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला-मंडल पदाधिकारी,भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।प्रवास कार्यक्रम का उद्देश्य जनसंवाद के माध्यम से विकास कार्यों को गति देना एवं शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सफलतापूर्वक पहुँच संके इसे सुनिश्चित करना।



