क्रिकेट टूर्नामेंट 20 मई से

जबलपुर दर्पण । जबलपुर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आगामी 20 मई से 27 मई तक सदर स्थित शिवाजी मैदान पर आयोजित है। आयोजक जिला अधिवक्ता संघ के कार्यकारिणी सदस्य सुदीप सिंह सैनी, एड. विकास नाथन ने बताया कि एमएच क्रिकेट अकादमी एवं गोल बाजार गोलबाजार अकैडमी के सहयोग से नवोदित खिलाड़ी अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट का यह आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में एमएच क्रिकेट क्लब, इंफिनिटी क्रिकेट क्लब, संजीवनी क्रिकेट क्लब, गोल बाजार क्रिकेट क्लब, नर्मदा क्रिकेट क्लब और हैडक्वाटर क्रिकेट क्लब की टीमें भाग ले रही है। यह टूर्नामेंट वन डे फॉर्मेट पर खेला जाएगा तथा 35 -35 ओवरों के मैच होंगे। टूर्नामेंट में जीडीसी के अंपायर्स एवं स्कोरस अपनी भूमिका निभाएंगे। टूर्नामेंट में धर्मेश पटेल एवं किशोर बेन विशेष सहयोग प्रदान करेंगे।



