ग्राम पंचायत भाटादौन में विधायक द्वारा भूमि पूजन, हिरन नदी जल संरक्षण व ग्राम विकास की ओर पहल

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले की जनपद पंचायत सिहोरा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भाटादौन में विगत दिनों क्षेत्रीय विधायक संतोष बरकड़े द्वारा ग्राम विकास की पहल एवं जल संरक्षण जैसे कार्यों को लेकर भूमि पूजन एवं हिरन नदी के बचाव को लेकर अच्छी पहल की हैं। वहीं ग्राम में बनने जा रहें सामुदायिक भवन को लेकर भूमि पूजन भी किया गया था।इस मुख्य कार्यक्रम के दौरान कुण्डम सिहोरा विधायक संतोष बड़कड़े, जनपद पंचायत सिहोरा कार्यपालन अधिकारी श्रीमति आशा देवी पटलेभारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष सतीश पटेल, जिला उपाध्यक्ष अनुपम सराफ, ग्राम सरपंच प्रदीप श्रीवास,सचिव मनोज पटेल, नीतू चौबे ,सहायक सचिव संजय तिवारी संतोष पठारिया, इंजीनियर दीपक विश्वकर्मा ,समाजसेवी जमुना पटेल सहित ग्रामीण क्षेत्र के अन्य लोगों में संदीप श्रीवास, कृष्ण कुमार श्रीवास , जितेंद्र पटेल, रजनीश पटेल, शिवकुमार पटेल, नरेंद्र मिश्रा, दिलीप तिवारी, महेश मल्हार, देवकीनंदन श्रीवास, सुनील कोरी, अवधेश दाहिया ग्राम कोटवार की उपस्थिति में किया गया हैं। साथ ही कार्यक्रम के इस अवसर पर ग्राम सरपंच द्वारा विधायक, मण्डल अध्यक्ष का पुष्प माला पहनाकर स्वागत भी किया गया।



