जबलपुर दर्पण

गेहूं खरीदी में चोरी व कमीशन खोरी रोकने हुई बैठक

सिहोरा जबलपुर दर्पण । तहसील कार्यालय सिहोरा में अनुविभागीय अधिकारी व समस्त विभागों के साथ भारतीय किसान यूनियन, अखिल भारतीय ओबीसी महासभा ओबीसी एससी एसटी संयुक्त मोर्चा, भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी गणों के द्वारा गेहूं खरीदी व खरीदी केंद्रों पर हो रही चोरी, कमीशन खोरी रोकने के संबंध में बैठक हुई, जिसमें
समर्थन मूल्य पर हो रही गेहूं खरीद में नर्मदा इंटरप्राइजेज गोरहा में अशोक कुमार पटेल सुशील कुमार पटेल पिता स्व राममिलन पटेल गुलशन पटेल ने अनुविभागीय अधिकारी को लिखित शिकायत की है कि देवा श्री ग्राम संगठन गोसलपुर समूह की खरीदी में हमारी 10 क्विंटल गेहूं ढ़ेर से चोरी की गई है और संबंधित खरीदी प्रभारी महोदय से शिकायत करने पर वो सुनने को तैयार नहीं है, इसके बाद हमने जो गेंहू की तौल व बिलिंग कराई है
उसकी पल्लेदारी शुल्क 12 रुपए प्रति क्विंटल एवं कमीशन 35 रुपए प्रति क्विंटल की दर से हमसे लिया गया है बल्कि मैंने मोबाइल से आनलाइन पैसे ट्रांसफर करके दिए हैं। वहां पर काफी किसान भाईयों की गेंहू चोरी की गई है, गोकुल पटैल ग्राम पड़रिया, सतेन्द्र पटेल अमंगवा, बल्लू यादव मझगवा इनकी भी गेंहू चोरी हुई है, और पल्लेदारी व कमीशन सभी किसान भाइयों से लिया जाता है,
इसलिए इन किसान भाईयों की मांग है कि निष्पक्ष जांच करते हुए चोरी गया गेहूं दिया जाएं व पल्लेदारी कमीशन शुल्क भी वापिस किया जाएं और उन खरीदी वालों के ऊपर कठोर कार्रवाई की जाएं। स्लॉट बुक, कृषि बिजली,खाद,की समस्या को हल कराने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष एड. रमेश पटेल, जितेन्द्र कुमार कुर्मी, ओम प्रकाश पटेल, अनिल पटेल, अवसर पटेल, लक्ष्मीनारायण पटेल, अकलेश पटेल, अरविंद पटेल, विनय पटेल, सुरेश पटेल, गुलशन पटेल, बल्लू यादव, अशोक पटेल, पवन पटेल एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित होकर इन समस्याओं को हल कराने की मांग करते हुए कठोर कार्रवाई करने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88