किसान की उपज खरीद को लेकर खितौला मण्डी में जन आक्रोश, ब्लॉक काग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पार्षद राजेश चौबे द्वारा मण्डी अध्यक्ष से रखीं बात, समस्या को लेकर परेशान क्यों किसान ?

जबलपुर दर्पण । सिहोरा ब्लॉक मुख्यालय के पहरेवा खितौला कृषि उपज मण्डी में किसानों की गेहूं उपज खरीद एवं व्यापारियों के द्वारा भुक्तान अन्य समस्याओं को लेकर इन किसानों के साथ हो रहे अन्याय और अत्याचार को देखते हुए। ब्लॉक काग्रेस अध्यक्ष बिहारी पटेल एवं काग्रेस महासचिव राजेश चौबे पार्षद के द्वारा किसानों की हक की लड़ाई में नज़र आए।
मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को मंडी में किसानों की हजारों क्विंटल गेंहू बिकने को पड़ी हुई है। एक ओर व्यापारी किसान की उपज तो खरीद लेते हैं वहीं उनके भुक्तान को लेकर चक्कर लगवाते हैं। यहां मध्यप्रदेश सरकार की नाकामी कहे। सरकार ने सभी किसानों की गेंहू सरकारी खरीद के माध्यम से खरीद करी होती तो किसान कम दाम पर अपनी उपज मंडी में बेचने पर मजबूर नहीं होता। किसानों को पांच रूपये में भोजन की घोषणा करने वाली सरकार की योजना पूरी तरह फेल है। देखा जाए तो जिस प्रकार से सरकार अनाज किसानों से महंगे दाम पर खरीद कर मुफ्त में वितरित करती है । उसी प्रकार भोजन की थाली का ठेका जिसको भी दिया जाये उस थाली पर अतिरिक्त भुगतान की व्यवस्था करना भी सरकार की जिम्मेदारी और जबाबदारी बनती है। आज की महंगाई के दौर में कोई भी 5 रूपये में भर पेट भोजन कैसे उपलब्ध करा पायेगा। बड़ा सोचने समझने वाला विषय हैं। इस योजना पर सरकार को संज्ञान लेकर अच्छे भोजन की उपलब्धता भी इन किसानों के लिए सुनिश्चित करनी पड़ेगी।
जब जब इन किसानों की परेशानी होगी हम इनका साथ देंगे।
सभी किसान भाइयों से इतना ही कहना चाहूंगा। आपकी हर समस्या और पीड़ा पर समस्त कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी हुई । अगर कहीं भी किसान भाइयों के साथ अन्याय और अत्याचार होगा और आप लोग याद करोगे तो आपका ये भाई आपकी हर संभव मदद करेगा और आपकी लड़ाई भी लड़ेगा।



