जबलपुर दर्पण

महाकौशल महाविद्यालय के छात्र नीलेश बर्मन ने अंतर्राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में लिया ऑनलाइन सहभाग

जबलपुर दर्पण। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकौशल महाविद्यालय जबलपुर के बी.ए. तृतीय वर्ष के छात्र नीलेश कुमार बर्मन ने “अंतर्राष्ट्रीय युवा सम्मेलन 2026” में ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। यह सम्मेलन 21 मई से 24 मई 2026 तक लॉस एंजिल्स (अमेरिका) में आयोजित किया गया था।

सम्मेलन में नीलेश बर्मन ने वैश्विक चुनौतियों के समाधान पर अपने विचार प्रस्तुत किए और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अलकेश चतुर्वेदी एवं प्रो. अरुण शुक्ल (संभागीय नोडल अधिकारी, स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना, जबलपुर संभाग) द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. अजय गुप्ता (ओएसडी, उच्च शिक्षा विभाग), डॉ. पवन तिवारी (ओएसडी, उच्च शिक्षा विभाग) एवं डॉ. ज्योति जुनजारे भी उपस्थित रहीं।

महाविद्यालय परिवार ने नीलेश बर्मन की इस उपलब्धि को प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88