भीषण गर्मी के चलते कक्षl 5 वी 8 वी की द्वितीय अवसर परीक्षा की तिथि बड़ाई जाए- मांग

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के द्वारा ली जाने वाली कक्षl 5वी और कक्षl 8 वी की द्वितीय अवसर परीक्षा जो 1 जून से ली जानी है उसकी तिथि में परिवर्तन कर यह परीक्षा 15 जून के बाद ली जानी चाहिए l क्योंकि इस भीषण गर्मी में जब तापमान 45 डिग्री पार कर चुका है चारों तरफ लू का प्रकोप है ऐसे में 1 जून से परीक्षा लेना छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालेगा l बीमार होने के चलते वे परीक्षा में बैठने से वंचित हो सकते है जिससे उनका पूरा एक साल खराब हो सकता है l अत: संगठन आयुक्त राज्य शिक्षा केन्द्र से मांग करता है की इस भीषण गर्मी के चलते द्वितीय अवसर परीक्षा 15 जून के बाद ली जाय l
संघ के प्रदेश अध्यक्ष – रॉबर्ट मार्टिन, राजेश सहारिया, हेमंत ठाकरे, राकेश श्रीवास, दिनेश गोंड, राजकुमार यादव, रऊफ खान, फिलिप एंथोनी, गुडविन चार्ल्स, एनोस विक्टर, दीपेश जैन, मनमोहन चौधरी, सुनील झारिया, उमेष सिंह ठाकुर, सुरेंद्र चौधरी, गोपीषाह, निलेष खरे, अषोक परस्ते, सुधीर पावेल, अभिषेक ठाकुर, विनोद सिंह, संतोष चैरसिया, देवेन्द्र पटेल, रमाकांत चैकसे, मनोज साहू, त्रिलोक सिंह, समर सिंह ठाकुर, आशीश कोरी आदि ने आयुक्त राज्य शिक्षा केन्द्र से मांग की है l



