जबलपुर दर्पण

जिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर ग्रामीण की बैठक सम्पन्न, “पोल खोल हल्ला बोल” आंदोलन की रणनीति तैयार

जबलपुर दर्पण । जिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर ग्रामीण की बैठक अग्रवाल बारात घर में आयोजित की गई। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव, जिला प्रभारी विधायक ठाकुर रजनीश सिंह, विधानसभा प्रभारी परम यादव, महेंद्र जैन बैठक में “पोल खोल हल्ला बोल” आंदोलन को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए ग्रामीण क्षेत्र की व्याप्त समस्याओं को लेकर व्यापक आंदोलन की रूपरेखा तय की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि भाजपा सरकार की विफलताओं को लेकर यह आंदोलन पंचायत स्तर से शुरू होकर मंडल, ब्लॉक एवं जिला स्तर तक चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर ग्रामीण द्वारा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था की विफलता एवं किसानों, आदिवासियों, महिलाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर “पोल खोल हल्ला बोल” आंदोलन प्रारंभ किया जा रहा है। आंदोलन के माध्यम से भाजपा सरकार की कथित विफलताओं को जनता के बीच उजागर किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के नेतृत्व में आंदोलन दो चरणों में संचालित होगा।

प्रथम चरण में 26 मई से 25 जून तक प्रत्येक बूथ, पंचायत, मंडलम एवं ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत किया जाएगा। कार्यकर्ता क्षेत्रीय एवं जिला स्तर की समस्याओं को चिन्हित कर क्रमबद्ध आंदोलन चलाएंगे। इस दौरान तहसील मुख्यालयों में प्रदर्शन, धरना एवं अर्थी जुलूस जैसे विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

द्वितीय चरण में 20 जून से 30 जून के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं संगठन प्रभारी हरीश चौधरी के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

आंदोलन के दौरान कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ 11 प्रमुख मुद्दे उठाए जाएंगे, जिनमें गाँवों में बढ़ता शराब एवं नशे का अवैध कारोबार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, तहसील स्तर पर भ्रष्टाचार, आदिवासियों को वन अधिकारों से वंचित रखना, किसानों की समस्याएं, बिजली कटौती एवं बढ़े हुए बिजली बिल, जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार, ग्रामीण शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली, महिलाओं से किए गए वादों को पूरा नहीं करना, किसानों की फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी में अनियमितता तथा नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार, अव्यवस्था एवं जनसमस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, जबकि आम जनता अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने को मजबूर है।

इस आंदोलन का नेतृत्व एवं मार्गदर्शन विधायक ठाकुर रजनीश सिंह, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव, विधानसभा प्रभारी परम यादव एवं महेंद्र जैन करेंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से संगठन महासचिव राजेश पटेल,परम लाल अह वासी,विवेक यादव ,चतुर सिंह लोधी,मुकुल खम्परिया ,प्रवीण चौबे,ब्रजेश दुबे, मुकेश पटेल रिंकू तिवारी,विपिन जायसवाल दुर्जन सिंह अजीत परिहार नेक नारायण सिंह बिहारी पटेल रुक्मिणी गोटिया, ताहिर खोखर,चमन राय,मनीष राय, फिरोज खान दीपेंद्र मरकाम श्री मति विनीता यादव, श्रीमती मंजू मिश्रा,वीरेंद्र यादव आशीष जैन, सुनील प्रजापति, प्रकाश अहिरवार, शिव नामदेव, श्रीमती उमा बाई उइके, सत्येन्द्र चौबे (गुड्डा),राजेश पटेल, अतुल विश्वकर्मा, अनिकेत मिश्रा, अंबर राजपूत, प्रदीप पटेल, श्रीमती मुन्नी बाई, सोनू दुबे, संतोष डेहरिया, संजय श्रीवास्तव, सुभाष पटेल, रामकुमार सैय्याम, एड. ब्रजेश दुबे, ऋषिकेश पटेल, सत्येन्द्र गर्ग, जयंत जैन, तुलसी राम कुशवाहा, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अमोल चौरसिया, लोकेश मिश्रा, रामेश्वर गिरी, श्रीमती संगीता सिंह रमा धुर्वे,संदीप व्यवहार,दीपक पटेल, जमील खान, निलेश बरकडे,राजकुमार पटेल,एवं समलू सिंह मरावी उपस्थित रहे।

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रवक्ता विवेक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आंदोलन जनता की आवाज़ को बुलंद करने का अभियान है तथा भाजपा सरकार की नाकामियों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88