जबलपुर दर्पण

हिरन नदी में रेत के अवैध उत्खननकर्ता पर प्रशासन की दबिश

जबलपुर दर्पण । सिहोरा अनुभाग के अंतर्गत पोंडा तहसील के ग्राम खिन्नी में खनिज, राजस्व और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त दल ने रेत के अवैध उत्खननकर्ता पर दबिश देकर मौके से दो जेसीबी, एक दस चक्का हाइवा और एक ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त किया है।
मौके से दोनों जेसीबी मशीनों के ऑपरेटरों (चालकों) को भी कार्यवाही के दौरान दबोच लिया।

अनुविभागीय राजस्व अधिकारी सिहोरा श्रीमती ज्योति परस्ते ने बताया कि तहसीलदार ललित ग्वालवंशी और खनिज निरीक्षक शिवपाल चौधरी ने हिरन नदी से पोंडा तहसील के ग्राम खिन्नी अंतर्गत रेत के अवैध उत्खनन की सूचना मिली थी। प्रशासनिक अधिकारी द्वारा मारे गए छापे में दो जेसीबी मशीन, रेत से आधा भरा हुआ एक दस चक्का हाइवा और रेत से भरी हुई एक ट्रैक्टर-ट्राली को जप्त करके गोसलपुर थाना के अंदर खड़ा किया गया। वही जेसीबी के ऑपरेटर मोहम्मद रहमान उर्फ मोहम्मद रियाज मंसूरी तथा मोहित बर्मन पिता रंजीत बर्मन को पकड़ कर गोसलपुर थाने में पूछताछ की जा रही है।

इनके हैं वाहन
खिन्नी में हिरन नदी से रेत का अवैध उत्खनन चन्नोटा निवासी बलराम ऊर्फ गोलू सिंह द्वारा कराया जाता है। वहीं रेत उत्खनन में जेसीबी मशीन अरुण प्रताप भदौरिया ऊर्फ सोनू भदौरिया निवासी चन्नोटा तथा दूसरी पनागर के शुभम पटेल की होना बताई है। इसके अलावा कार्यवाही में जप्त दस चका हाइवा के मालिक का पता लगाया जा रहा है। इस प्रकरण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88