जबलपुर दर्पण
स्थानांतरित पुलिसकर्मियों का विदाई समारोह आयोजित

बरेला जबलपुर दर्पण । थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों का उच्च अधिकारियों के निर्देशन में शहर के अन्य थाने में स्थानांतरण किया गया है इस अवसर पर थाना परिसर में पुलिस कर्मियों का सम्मान कर भाव भीनी विदाई दी गई ।ज्ञात होवे की संतोष साह थाना बरेला से क्राइम ब्रांच ,महेश डहेरिया बरेला से गोराबाजार,महेंद्र मरावी बरेला से कुंडम एवं मेजर पन्नालाल बरेला से बरगी स्थानांतरण हुआ है।



