जबलपुर दर्पण

कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रांताध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आज संगठन द्वारा मुख्य मंत्री महोदय के नाम कमिश्नर महोद्य जबलपुर संभाग जबलपुर में उपायुक्त महोदय श्री अरविंद सिंह को एक ज्ञापन सौंप कर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जैसे

(1)हमारे शिक्षक एप के माध्यम से ई अटेन्डेंस लगाने में शिक्षकों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जैसे नेटवर्क का न मिलना, स्कूल में रहते हुए भी स्कूल कैंपस से दूर होना बताना या लोकेशन का न मिलना और हमारे शिक्षक एप पर फोटो के माध्यम से चेहरे का मिलान न होना जैसी समस्याओं की वजह से कभी लॉगिन न हो पाना तो कभी लॉग आउट होने में समस्या का सामना करना।

(2)प्रदेश के कर्मचारियों को केन्द्र के समान मंहगाई भत्ता दिया जाना चाहिए, अभी राज्य कर्मचारियों को 58प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है जबकि केन्द्र में 60 प्रतिशत अतः राज्य कर्मचारियों को केन्द्र के समान मंहगाई भत्ता दिया जाए।

(3) जो शिक्षक पूर्व में विभागीय शर्तों को पूंर्ण कर शिक्षा विभाग में लम्बे समय से कार्यरत हैं और अपनी सभी अर्हताओं को पूंर्ण कर चुके हैं उन्हे टी ई टी पात्रता परीक्षा से मुक्त रखा जाए।
(4) शिक्षा विभाग में पदोन्नति प्रक्रिया को अतिशीघ्र प्रारंभ कर पात्र सहायक शिक्षकों, शिक्षकों, प्राथमिक शिक्षकों, माध्यमिक शिक्षकों एवं प्रधान अध्यापकों को पदोन्नति का लाभ अतिशीघ्र दिया जाए। ऐसी तमाम कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु संगठन ने मुख्य मंत्री महोद्य के नाम ज्ञापन सौंप कर कर्मचारी हित में समस्याओं का निराकरण अतिशीघ्र करने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष-रॉबर्ट मार्टिन, हेमन्त ठाकरे, राजेश सहारिया, एनोस विक्टर, गुडविन चार्ल्स, राकेश श्रीवास, रऊफ खान, दिपेश जैन, फिलिप अन्थोनी, समीर धुर्वे, राजकुमार यादव, सुरेन्द्र चौधरी, लालजी प्रसाद, मनमोहन चौधरी, संतोष श्रीवास्तव, उमेष सिंह ठाकुर, धनराज पिल्ले, सुनील झारिया, मनीष मिश्रा, सुधीर अवधिया, संतोष चौरसिया, रामेशवर प्रसाद दुबे, नीरज मरावी, क्रिस्टोफर नरोन्हा, राकेश गुप्ता, गोपीशाह, देवेन्द्र भट्ट आदि ने मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88