जबलपुर दर्पण

कैट महिला विंग, जबलपुर चैप्टर का गठन एवं भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

जबलपुर दर्पण । कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती संगीता पाटिल के मार्गदर्शन एवं गरिमामयी उपस्थिति तथा राष्ट्रीय कन्वीनर श्रीमती सीमा सिंह चौहान के नेतृत्व में कैट महिला विंग, जबलपुर चैप्टर का विधिवत गठन एवं भव्य शपथ ग्रहण समारोह वेलकम होटल (बाय आईटीसी), जबलपुर में अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में 90 से अधिक महिला उद्यमियों एवं प्रबुद्ध महिलाओं ने संगठन के प्रति निष्ठा एवं समर्पण की शपथ लेते हुए महिला उद्यमिता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने तथा “वोकल फॉर लोकल” एवं “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नम्रता भाटिया ने जिला अध्यक्ष, प्रतिभा जैन ने जिला उपाध्यक्ष, दिव्या डोडेजा जा ने जिला सचिव तथा सपना जैन ने जिला कोषाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की साथ ही साथ एक्सपर्ट एडवाइजर कमिटी का भी गठन हुआ जिसमे एकता कालरा, सुषमा बजाज मंजीत चक्कल, नंदिनी भारील सुलेखा क्षत्रिय आदि ने शपथ ग्रहण की । संगठन को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से 14 विभिन्न विषय आधारित समितियों का गठन किया गया तथा अनेक समितियों के पदाधिकारियों का इंस्टॉलेशन भी संपन्न हुआ। गठित प्रमुख समितियों में सदस्यता एवं समन्वय समिति, कौशल विकास एवं कार्यशाला समिति, फैशन, हस्तशिल्प एवं क्रिएटिव बिजनेस समिति सहित विभिन्न समितियाँ शामिल हैं। इनमें अनुपमा ठाकुर, मनीषा श्रीवास्तव पूनम चौहान,डॉ. रानी वैद्य,गीत गोगिया,साधना गोखलानी, डॉ रैना तिवारी,रूपाली गुप्ता बरसैंया, शिल्पा समइया एवं पिनाकिनी पांडे,सृष्टि तिवारी,डॉ. श्वेता जैन, रश्मि दुबे, , स्वाति सोनी, सीमा गोयल, अमृशा देशमुख,अनुभूति बादशाह,शेफाली सिंह,श्वेता दासगुप्ता, शुभांगी शुक्ला, प्रिया उज्ज्वल सिंह, शिल्पा समैया, गीतिका राठौड़,दीपम, निधि गँगराड़े, भावना मनवानी सहित अनेक महिला उद्यमियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती संगीता पाटिल ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से देश के व्यापार एवं उद्योग को नई ऊर्जा मिलेगी तथा कैट महिला विंग महिला उद्यमियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्य करेगी। राष्ट्रीय कन्वीनर श्रीमती सीमा सिंह चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि जबलपुर चैप्टर मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में महिला उद्यमिता का एक आदर्श एवं प्रेरणादायी मॉडल बनकर उभरेगा। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्री आशीष दुबे,ने कहा कि भारत के व्यापार जबरदस्त जिस तरह से प्रगति हो रही है, इसमें महिलाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान है , उन्होंने कहा कि आपको किसी भी तरीके की कोई समस्या आ रही होगा पर करने में हम सदैव आपके साथ, विधायक श्री अभिलाष पांडे ने कहा कि जिस तरीके से आज यहां उद्यमी महिलाओं की संख्या देख रही है इससे ऐसा लगता है कि वह समय दूर नहीं जबकि महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए अग्रसिव है, जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संदीप जैन से खेत महीना के द्वारा एक महिला मार्केट बनाए जाने की मांग को उन्होंने पूर्णता है स्वीकार करते हुए कहा कि इस पर हर कोशिश प्रयास किए जाएंगे उनकी जहां जिस भी तरीके की जरूरत पड़ेगी वह आप सभी के साथ है, मध्यप्रदेश कैट फेडरेशन के अध्यक्ष श्री हिमांशु खरे ने कहा कि सरकार की एमएसएमई एवं अन्य योजनाएं जो है वह महिलाओं के लिए सर्वाधिक है इस पर महिलाओं को आगे आकर इसका पूरा लाभ लेकर अपने व्यापार को आगे बढ़ना चाहिए, कैट जबलपुर के अध्यक्ष राजीव बडेरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र पचौरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदेश जैन, संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी, प्रदेश मंत्री रोहित खटवानी, राजा सराफ, मदन अवस्थी, मनु शरत तिवारी, सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान आगामी “भारतीय व्यापार महोत्सव” एवं “नारी शक्ति वंदन” अभियान को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88