आउटसोर्स बिजली कर्मचारियों के साथ देर रात हुई लूट और मारपीट की घटना

बरेला जबलपुर दर्पण । नगर में बिजली विभाग में आउटसोर्स से काम करने वाले कर्मचारी चंद्रभान झारिया के साथ गत रात्रि में मारपीट और लूट की घटना का प्रकरण सामने आया है। इस संबंध में आउट सोर्स कर्मचारी चंद्रभान झारिया ने बताया कि मैं ग्राम ढूंढी का निवासी हूं। कल रात्रि लगभग 12:00 बजे ड्यूटी से अपने घर जाते समय रिछाई शारदा मंदिर के पास रेत स्टाक के पास कुछ लोगों द्वारा बाईक अडाकर मेरे साथ मारपीट की गई तथा मेरे पास रखा हुआ मोबाइल, नगद 7000 रुपए, चांदी की अंगूठी जबरदस्ती छुड़ा लिए गए। मेरे साथ मारपीट की घटना से मेरी आंख के यहां भी चोट आई हुई है। इस संबंध में थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है इस संबंध में थाना प्रभारी संगीता सिंह का कहना है कि शिकायत पर कार्यवाही की जा रही है।



