जबलपुर दर्पण

युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय मेकअप कार्यशाला का आयोजन

जबलपुर दर्पण । रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के व्यावसायिक अध्ययन एवं कौशल विकास संस्थान में 15 जुलाई विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय मेकअप कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभागियों को ब्यूटी एंड वेलनेस एवं मेकअप के क्षेत्र में व्यावहारिक कौशल का ज्ञान प्रदान किया गया । कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर के रूप में मेकअप आर्टिस्ट प्रदीप्ति चौरसिया फ्लाई अवे फाउंडेशन एवं वूमन वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रतिभागियों को डे टाइम मेकअप की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने त्वचा की तैयारी, बेस मेकअप, फेस कंटूरिंग, आई मेकअप तथा प्रोफेशनल फिनिश से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। इस कार्यशाला में लगभग 60 अधिक पंजीकृत प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी कुलगुरु डॉ. राकेश वाजपेयी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में व्यावसायिक अध्ययन एवं कौशल विकास आधारित विभिन्न गतिविधियों पर आधारित शिक्षा युवाओं को स्वरोजगार एवं रोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में स्वावलम्बी बनाने की दिशा में कौशल की दक्षता में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि मेकअप के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार की अपार संभावनाएं है।प्रो बाजपेई ने कहा कि विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अधिकाधिक लाभ उठाना चाहिए|| इस अवसर पर प्रो. सुरेन्द्र सिंह की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कौशल विकास संस्थान द्वारा समय-समय पर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं रोजगारोन्मुखी कौशल को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है। कार्यशाला के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को लक्की ड्रॉ से गिफ्ट हैम्पर प्रदान किए गए तथा सहभागिता के लिए प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ मीनल दुबे एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अजय मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभाग सदस्य सुश्री जोहफिशा मनसब अंसारी, रविता सिंह, डॉ. सोनिका सिंह,डॉ आशा रानी,डॉ तरुणा राठौर,डॉ रेनू पाठक, डॉ दिव्या सिंह,डॉ प्रदीप विश्वकर्मा,डॉ दीपक रजक, डॉ शैलेश प्रसाद,डॉ मो.जावेद,श्री कामता मिश्रा,नंद कुमार यादव एवं सविता पहारिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88