अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

वायु सेना भर्ती रैली के प्रथम दिवस में 205 प्रतिभागी शारीरिक एवं मानसिक दक्षता में हुए सफल

विकास ताम्रकार अनुपपुर

आज होगी मेडिकल के लिए अनुशंसा, 26, 27 फरवरी को अनूपपुर सहित 13 जिलो के प्रतिभागी होंगे शामिल

अनूपपुर में आयोजित हो रही वृहद वायु सेना भर्ती रैली के प्रथम दिवस 23 फरवरी को अशोकनगर, आगर मालवा, बड़वानी, भोपाल, धार, डिण्डौरी, गुना, झाबुआ, खण्डवा, मंदसौर, श्योपुर, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया जिले के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। सीधी भर्ती रैली में शामिल होने हेतु 14 जिलों के कुल 1813 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया। शारीरिक दक्षता परीक्षण प्रथम में कुल 1074 प्रतिभागी सफल हुए। द्वितीय चरण में 1046 अभ्यर्थियों ने निर्धारित मापदंड को पूरा किया। लिखित परीक्षा में 220 प्रतिभागी सफल हुए। इसके पश्चात अनुकूलता परीक्षण के प्रथम चरण में 205 प्रतिभागियो ने सफलता प्राप्त की। इन 205 अभ्यर्थियों को अनुकूलता परीक्षण द्वितीय चरण उपरांत मेडिकल जाँच हेतु अनुशंसित किया जाएगा तद्उपरांत अभ्यर्थी वायु सेना में शामिल होंगे।

26 एवं 27 फरवरी को होने वाली भर्ती रैली में अनूपपुर सहित अलीराजपुर, बुरहानपुर, दमोह, दतिया, हरदा, खरगोन, मण्डला, रतलाम, शाजापुर, शिवपुरी, शहडोल, इन्दौर जिले के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 28 फरवरी को रिजर्व दिवस रहेगा। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने अनूपपुर जिले के युवाओं को वायु सेना भर्ती रैली का लाभ लेने का आह्वान किया है।

भारतीय वायु सेना द्वारा समूह ‘वाई’ गैर तकनीकी पद हेतु भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। चयनित युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान 14600 रुपए प्रतिमाह वजीफा दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने के उपरांत वेतन स्तर -3 अंतर्गत 21700 रुपए वेतनमान एवं सैनिक सेवा वेतनमान 5200 रुपए प्रदान किया जाएगा। उपर्युक्त के साथ-साथ सभी वायु सैनिकों को समय-समय पर यथा उपयुक्त अन्य भत्ते जैसे महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता, कम्पोजिट पर्सनल मेंटनेन्स अलाउंस, हाई एल्टीट्यूड भत्ता, फील्ड एरिया भत्ता आदि भी दिया जाता है।

अपेक्षित योग्यताएँ-भारतीय वायु सेना हेतु आयोजित विशेष रैली में 17 वर्ष 6 माह से लेकर 19 वर्ष 6 माह आयु वर्ग के अविवाहित पुरुष युवा शामिल हो सकेंगे। आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदक 10+2 उत्तीर्ण हो एवं कुल प्रतिशत 50 से अधिक होना आवश्यक है। इसके साथ ही अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत से अधिक अंक होना अनिवार्य है। आवेदक की ऊँचाई 165 सेमी या इससे अधिक होनी चाहिए। एनसीसी सर्टिफिकेट धारियों को परीक्षा में नियमानुसार प्राथमिकता मिलेगी।

आवश्यक दस्तावेज-आवेदक को भर्ती रैली के दौरान कक्षा 10 एवं 12 की अंकसूची एवं पासिंग सर्टिफिकेट, मूल निवासी प्रमाण पत्र एवं 10 पासपोर्ट साइज के फोटो लाने होंगे।

चयन परीक्षा पैटर्न-परीक्षा के तीन चरण होंगे। प्रथम चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा, दूसरा लिखित वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित परीक्षा एवं तृतीय चरण में अनुकूलता परीक्षा होगी। इसके पश्चात चयनित विद्यार्थियों को मेडिकल परीक्षण हेतु अनुशंसित किया जाएगा। जहां स्वास्थ्य जाँच उपरांत चयन प्रक्रिया पूर्ण होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रथम में आवेदकों को 1600 मीटर की दौड़ को 6 मिनट 30 सेकंड के अंदर पूर्ण करना होगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा द्वितीय में आवेदकों को 10 पुश अप, 10 सिट अप एवं 20 स्क्वाट्स (दंड बैठक) लगाने होंगे। लिखित परीक्षा में 45 मिनट की समय-सीमा में 50 वस्तुनिष्ठ (आबजेक्टिव टिक मार्क) प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। इन 50 में से 20 प्रश्न अंग्रेजी एवं 30 प्रश्न रीजनिग एवं जनरल अवेयरनेस से सम्बंधित होंगे। इस परीक्षा में नकारात्मक मूल्यांकन भी होगा। गलत उत्तर में एक चैथाई अंक काटे जाएँगे। परीक्षा उत्तीर्ण करने हेतु दोनो भागों में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। अनुकूलन परीक्षा में दो भाग होंगे प्रथम भाग में 15 मिनट में 20 प्रश्न द्वितीय भाग में 30 मिनट में 45 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। इस परीक्षा में नकारात्मक मूल्यांकन नहीं होगा परंतु सभी अभ्यर्थियों को पूरे प्रश्नो के उत्तर अनिवार्य रूप से देने होंगे। इसके पश्चात जीडी (ग्रूप डिस्कशन) राउंड होगा। जहां दिए गए टॉपिक पर आवेदकों को चर्चा करनी होगी। तत्पश्चात चयनित आवेदकों को मेडिकल परीक्षण हेतु अनुशंसित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88