सरकारी स्कूलों से हटाए जा रहे अतिथि शिक्षक
बच्चों का भविष्य दांव पर…
मंडला। शैक्षणिक सत्र के बीच में ही अतिथि शिक्षकों को सरकारी स्कूलों से निकाला जा रहा है जिसकी वजह से कई अतिथि शिक्षकों का रोजगार छिन रहा है। इस समय मंडला जिले के अतिथि शिक्षक आंदोलन कर रहे हैं। सरकार इनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। परीक्षा का समय नजदीक है। शैक्षणिक सत्र के बीच में अतिथि शिक्षकों को किसी भी परिस्थिति में न निकालकर अतिथि शिक्षकों के साथ न्याय किया जाए। ज्ञात हो कि मंडला जिले में अतिथि शिक्षकों को सरकारी स्कूलों से निकाला जा रहा है और नियमित शिक्षक स्कूलों से गायब रह रहे हैं और स्कूल आ भी रहे हैं तो पढाई लिखाई कुछ करा ही नहीं रहे हैं। अतिथि शिक्षक ही पढ़ाई लिखाई की जिम्मेदारी सम्भाले हुए हैं और इन्हें ही बीच सत्र में ही निकाला जा रहा है। जिससे बच्चों का भविष्य दांव में लग गया है। परीक्षा का समय भी नजदीक है, सरकार शीघ्र ध्यान दे।



