खास खबरपन्ना दर्पणमध्य प्रदेश

पॉच हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी को लोकायुक्त पुलिस ने किया गिरफ्तार

पन्ना। जिले की रैपुरा तहसील अन्तर्गत चन्द्रावल हल्का के पटवारी देवेन्द्र प्रजापति को लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम द्वारा 5 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। मामला इस प्रकार है-रईया सांटा ग्राम निवासी सुरेन्द्र सिंह लोधी पिता कामता प्रसाद उम्र 24 वर्ष ने चन्द्रावल हल्का मे स्थित जमीन का आपसी बटवारा कराने के लिए पटवारी को आवेदन दिया था उक्त बटवारा कार्य पटवारी द्वारा छह माह से नही किया जा रहा था तथा 5 हजार की रिश्वत की मांग की जा रही थी। परेशान हो कर आवेदक ने संबंधित मामले की शिकायत 25 मार्च को लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय सागर मे की गई थी जिस पर लोकायुक्त की टीम द्वारा चन्द्रावल पहुचकर पटवारी आवास मे 5 हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी देवेन्द्र प्रजापति को रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही डी एस पी राजेश खेडे, के नेत्रत्व मे की गई उनके साथ निरीक्षण मंजू सिंह, प्रधान आरक्षक अजय क्षत्रिय, आरक्षक आशुतोष व्यास, विक्रम सिंह, संतोश गोस्वामी आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88