जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कावड़ यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने किया भगवान महादेव का अभिषेक

जबलपुर दर्पण सिहोरा कूम्ही सतधारा। श्रावण मास के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर सिहोरा में हिरन नदी (नृसिंह मंदिर) से विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में कावड़िए हिरन नदी के पवित्र जल को लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली गई। कावड़ यात्रा समिति द्वारा कावड़ियों के लिए मौके पर ही कावड़ की निशुल्क व्यवस्था की गई थी। रेलवे फाटक, खितौला बाजार, खितौला तिराहा, बाबा ताल, हरदौल मंदिर, मैना कुआं, महावीर चौक, काल भैरव चौक, झंडा बाजार, आजाद चौक, गौरी तिराहा, पुराना बस स्टैंड होते हुए सिहोरा के शिव मंदिर बाबा ताल पहुंची, जहां हिरन नदी के पवित्र जल से बाबा ताल के मंदिर भगवान महादेव का जलाभिषेक किया गया। कावड़ यात्रा में सिहोरा खितौला सहित बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण शामिल हुए। भगवान भोलेनाथ की नयनाभिराम झांकी कावड़ यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। कावड़ यात्रा में श्रद्धालु जय भोलेनाथ हर हर महादेव का उद्घघोष करते चल रहे थे। जगह-जगह भक्तों के द्वारा कांवड़ियों को पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88