सिवनी के झगरा ग्राम में डायरिया का प्रकोप ,33 बीमार

राजकुमार ठाकुर पत्रकार
सिवनी। जिले में गर्मी आते ही कई स्थानों में जल संकट और इससे जुड़ी बीमारियों की खबर आने लगी है थोड़ी-थोड़ी बारिश हुई लगातार जारी है जिससे रोग होने की आशंका हो रही है इन दिनों खेलारी थाना क्षेत्र में दो-तीन दिनों से झगड़ा ग्राम में उल्टी दस्त से लोग बीमार हो रहे रविवार से आज तक 33 लोगों को केवलारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया जिसमें 17 बीमार अभी अस्पताल में भर्ती है हाल बीमारी के कारण की जांच की जा रही है माना जा रहा है कि दूषित पानी इसकी वजह हो सकती गांव में नल जल योजना भी काफी पुरानी हो चुकी है इस कारण नालियों का पानी भी इसका कारण हो सकता है जैसे ही बीमारी की खबरें पहुंची प्रशासन हरकत में आया और अधिकारियों का जांच दल गांव की ओर रवाना हुआ एसडीएम अमित सिंह बीएमओ डॉ अमृत लकरा और दूसरे अधिकारी भी गांव पहुंची एसडीएम अमित सिंह ने नल जल योजना को दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।



