बॉलीवुड दर्पण

युवा अभिनेता मोहित बघेल का निधन

शामी एम् इरफ़ान की रिपोर्ट मुम्बई। बाॅलीवुड स्टार सलमान खान की रेडी फिल्म का छोटा चौधरी मोहित बघेल ने कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद मथुरा में अपने निजी निवास पर शनिवार की सुबह 11 बजे अपनी जिंदगी की आखिरी सांस ली। मोहित काफी समय से कैंसर से जूझ रहा था। अंतिम समय में वो मथुरा में ही था। मूलतः मथुरा का रहने वाला युवा अभिनेता मोहित बघेल ने करीब दस साल पहले बाॅलीवुड में दस्तक दी थी। बाल्यावस्था में बतौर हास्य कलाकार स्कूल कालेज के स्टेज शो में धाक जमाने वाला मोहित बॉलीवुड की दर्जनों फिल्मों में काम कर चुका है।
मोहित बघेल का जन्म 7 जून 1993 को मथुरा उत्तर प्रदेश में हुआ था। उसे बचपन के दिनों से ही अभिनय में रुचि थी। उसने 2011 में सलमान खान के साथ फिल्म रेडी से बाॅलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। महज 27 साल की उम्र में ही बाॅलीवुड में अपनी धाक जमाई और रेडी, जय हो, गली गली चोर है, जबरिया जोड़ी, इक्कीस तोपों की सलामी, युवा, व्हेन ओबामा लव्ड ओसामा सहित कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से ब्रज की चमक बिखेरी। उसकी मौत की खबर से एक ओर बाॅलीवुड में शोक की लहर है, तो वहीं ब्रज के लोग भी गमगीन है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। (वनअप रिलेशंस)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88