छतरपुर दर्पणमध्य प्रदेश
छतरपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव के तीन नए मामले आए सामने, संख्या हुई पांच

अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई 05
छतरपुर।ज़िले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 05 हो गई है। शनिवार को 35 सेम्पल की रिपोर्ट में से 32 की रिपोर्ट निगेटिव रही जबकि 03 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। नए तीनों मामले भी हरपालपुर क्षेत्र के कैथोकर से ही सामने आए हैं जहां पहले ही दिल्ली से लौटे एक युवक में कोरोना की पुष्टि हो चुकी थी। नए लोगों में एक पॉजिटिव युवक की पत्नी है।जबकि दो अन्य लोग हैं।
गौरतलब है कि अब तक ग्राम कैथोकर से चार एवं बजरंग कॉलोनी नौगांव में एक मामला सामने आ चुका है।



