मैहर में संगीतमय श्रीराम कथा आगामी 19 2021 से

गोवर्धन गुप्ता मैहर। जगत जननी मां शारदा की पावन नगरी मैहर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आगामी 19 फरवरी से 27 फरवरी तक संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा जिसमें श्री राम जन्म भूमि न्यास परिषद के वाइस चेयरमैन पूर्व सांसद वशिष्ठ पीठाधीश्वर डॉ रामविलास वेदांती जी महाराज के श्री मुख से श्री राम कथा का रसपान कराया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक एवं मुख्य श्रोता रामलाल स्वर्णकार संरक्षक स्वर्णकार समाज मैहर के निज निवास में आयोजित उक्त धार्मिक आयोजन में श्री राम कथा का संगीतमय प्रवचन प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक चलेगा।नगर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं युवा व्यवसाई सतीश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा प्रवक्ता डॉ वेदांती जी महाराज कार्यक्रम के संपूर्ण दिवस उपस्थित रहेंगे तथा भक्तजनों को श्री राम कथा का अमृत रसपान कराएंगे। आपने धर्मानुरागी श्रद्धालुओं तथा नगर के समस्त प्रबुद्ध जनों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।



