डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

युवा मोर्चा के तत्वाधान में उत्साह पूर्वक मनाया गया शिरोमणी दुर्गादास राठौर जी की जयंती

भाजपा जिला अध्यक्ष का सजातीय लोगों के कार्यक्रम में बिलासर पहुंचना रहा चर्चा का विषय।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। कल शुक्रवार को वीर दुर्गादास राठौर की जयंती मनाने सजातीय लोगों में काफी उत्साह नजर आया। बताया गया कि जिला मुख्यालय सहित जिले के 52 सजातीय गांवों में कार्यक्रम के आयोजन कराए गए थे, जहां गांव के युवाओं द्वारा गांवों में वाहन रैली निकाली गई।तत्पश्चात युवाओं द्वारा माल्यार्पण व पूजा-पाठ के बाद वक्ताओं द्वारा अपने-अपने विचार रखे गए। जिले के समनापुर,अमरपुर, डिंडोरी सहित अन्य ब्लाकों स्तर पर भी भव्य कार्यक्रमों के आयोजन कराए गए थे, जहां बड़ी संख्या में सजातीय लोगों की भीड़ नजर आ रही थी। गौरतलब है कि डिण्डौरी में कोविड19 के चलते जिला में धारा 144 लागू है, जिसे ध्यान में रखते हुए दुर्गादास राठौर जयंती कार्यक्रम उत्साह पूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय के समनापुर तिराहे मैं कार्यक्रम के दौरान राठौर समाज के वरिष्ट जनों की उपस्थिति में दुर्गादास राठौर प्रतिमा की पूजा पाठ पंडित मुकेश महाराज के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम वीर शिरोमणी दुर्गा दास राठौर की प्रतिमा पर तिलक वंदन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। युवा मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ राजपूत सहित समस्त जिला कार्यकारणी के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां वक्ताओं द्वारा अपने-अपने वक्तव्य व्यक्त किए।

सजातीय लोगों के बीच बैठक कर युवाओं को करें जागरूक-शिरोमणि दुर्गादास राठौर जयंती मनाने को लेकर सजातीय लोगों के बीच काफी उत्साह नजर आया, गांव गांवों में हुए कार्यक्रमों के दौरान वक्ताओं द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए गए। बताया जा रहा है कि सजातीय लोगों के बीच ज्यादा से ज्यादा बैठक कर जागरूक करने सहित समाज को मुख्यधारा से जोड़ने पर बल देने पर विचार किया जा रहा है। ताकि समाज में हो रहे बदलाव, समाज में रीति रिवाज व नशा मुक्ति सहित अन्य में जागरूकता ला कर समाज को एक बार फिर मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। एक तरफ राठौर समाज राजनीतिक दल के नेताओं से जहां दूरी बना रही थी, तो वहीं दूसरी ओर अमरपुर जनपद पंचायत के बिलासर गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष का स्वागत किया गया,जहां बाद में कार्यक्रम समारोह समापन के बाद सजातीय लोगों के बीच भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत का पहुंचना चर्चा का विषय बना रहा

16वीं शताब्दी में मुगल साम्राज्य का किया खात्मा-कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं द्वारा अपने वक्तव्य में बताया गया कि मारवाड़ी के सालवा गांव में उनका जन्म 13 अगस्त 1638 को हुआ था, जो हमारे राठौर समाज व देश हित में मुगल सम्राज का खात्मा किया, हमें उनके कार्य शैली का अनुसरण करना चाहिए। कार्यक्रम में जबलपुर से कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राजपूत करणी सेना के संभाग अध्यक्ष विशाल सोलंकी, प्रदेश सचिव परमार जी, संजू राजपूत का मार्गदर्शन की कार्यक्रम में प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान राजपूत राठौर समाज के जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह चंदेल, समाज के वरिष्ट सरमन सिंह ठाकुर, राममिलन राठौर, महेश पाराशर मोहन नरबरिया, मोहन सिंह, माधव शरण प्रताप सिंह चंदेल,कृष्णा परमार, भुपाल सिंह,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रघुनाथ सिंह राजपूत, हरिहर पाराशर,दशरथ राठौर, कृष्ण कुमार राजपूत,खेमकरण राजपूत, इंद्रकुमार चंदेल, गणेश राजपूत, धरम सिंह, लवकुश राठौर,संतोष सिंह, नंदूसिंह,विक्रम सिंह, मोहन सिंह ठाकुर, मोहन बिलागर, धनीराम राठाैर, सुरेश राजपूत, जगन्नाथ ठाकुर, बालकृष्ण ठाकुर, ऋषिराम दुर्वासा, त्रिलोक ठाकुर, कैलाश राठौर, भोलासिंह राठौर, राधेश्याम राठौर, तरंग सिंह, नरेश गौतम,महेन्द्र उचेहरा, जयसिंह पाराशर सहित अन्य बड़ी संख्या में सजातीय लोगों मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88