खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
आज से ‘नौतपा’ की तपन शुरू

आसमान से बरसेगी हीट वेव, लू का रेड अलर्ट भी जारी
जबलपुर।भारत मौसम विभाग (IMD) ने ‘रेड’ वार्निंग जारी करते हुए कहा है कि अगले 2-3 दिन में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस सीजन में IMD ने पहली बार रेड वार्निंग जारी की है। अगले चार-पांच दिन गर्मी से राहत मिलने के आसार भी नहीं, लोगों को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक घरों से बाहर ना निकलने की सलाह, इस साल ‘नौतपा’ 25 मई से शुरू होकर 8 जून तक चलेगा, IMD बुलेटिन के अनुसार, अगले पांच दिन तक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, विदर्भ और तेलंगाना में भयंकर लू चलेगी, 28 मई के बाद हो सकती है बारिश।



