मध्य प्रदेश

जल्द पूर्ण करें कोरोना केयर सेंटर की व्यवस्थाऐं

मंडला कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

मण्डला। कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए परिसर के द्वितीय तल में विकसित किए जा रहे 100 बिस्तर वाले कोरोना केयर सेंटर की सभी व्यवस्थाऐं जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना केयर सेंटर की तैयारियों में शासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाये। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग जीपी पटले, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह आदि उपस्थित रहे। 

            कलेक्टर डॉ. जटिया ने निर्देशित किया कि भारत सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप जून एवं जुलाई माह में कोरोना से प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका है, जिसके मद्देनजर जिला स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियाँ समय रहते पूर्ण कर ली जाऐं। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना से प्रभावित मरीज के लिए आगम-निर्गम मार्ग की पृथक से व्यवस्था बनाई जाए। इसी प्रकार कोरोना मरीज एवं सामान्य मरीज के उपचार के लिए भी पृथक-पृथक व्यवस्थाऐं रखी जाऐं। उन्होंने कोविड केयर सेंटर तथा कोरोना मरीज के लिए बनाए जा रहे आईसीयू में ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोरोना केयर सेंटर के नजदीक किसी भी प्रकार के कार्यालय का संचालन न किया जाए। कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया ने सीएमएचओ को कोरोना टेस्ट की संख्या बढ़ाने तथा फीवर क्लीनिक के संचालन के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने कहा कि कोरोना से प्रभावित मरीज के लिए जिला चिकित्सालय में आगम-निर्गम मार्ग की पृथक से व्यवस्था बनाई जाए। मार्ग में अनावश्यक व्यवधान न रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88