खेत में किसान की हत्या

रमेश कुमार बर्मन सिहोरा।खितौला थाना क्षेत्र के कमलेश यादव पिता प्रभुराम यादव (35वर्ष) की संदिग्थ निवासी बरेली (खितौला) की किसी अज्ञात ने हत्या कर दी मृतक की ग्राम भाटादोन ने करीब ढाई एकड़ जमीन है और सिकमी से 5 एकड़ जमीन ली थी। जो शाम को खेत की सिंचाई वाली सिप्ट बदलने के लिए खेत गया था और परिजन से एक घण्टे में लौट कर आने को बोलकर निकला था लेकिन किसान रात भर तो वापस नही लौटा सुबह परिजनों को लाश खेत मे पड़ी मिली।
मृतक का पुत्र प्रतीक यादव सुबह साढ़े पांच बजे खेत जब देखने गया तो देखा कि उसके पिता खेत पर मृत पड़े थे उसने तत्काल खितौला पुलिस को इसकी सूचना दी । मृतक शरीर मे कान के नीचे चोट के निशान मिला जिससे खून बह रहा था । वही छाती और गले मे नाखून के गहरे निशान मिले। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। वही दो दिन पहले उसके खेत मे रखे पाइप तोड़ दिए थे और सबमर्सिबल की केबल काट दी थी। मौके पर एडिशनल एसपी थाना प्रभारी के खितौला पुलिस बल पहुँचा। SFL की टीम पहुँची। नमूने लिये शव को पी एम को भेजा। वहीं पुलिस ने आसपास की जगह से साक्ष्य जुटाकर आरोपियों की तलाश शुरू की है।



