खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
कलेक्टर ने रमनगरा जलशोधन सयंत्र की क्षतिग्रस्त पाईप लाइन के सुधार कार्य का किया निरीक्षण

जबलपुर। कलेक्टर भरत यादव ने रमनगरा जलशोधन सयंत्र की क्षतिग्रस्त पाईप लाइन के सुधार कार्य का आज सोमवार को निरीक्षण किया । उन्होंने मौके पर मौजूद नगर निगम अधिकारियों को पाइपलाईन की मरम्मत का कार्य तेजी से लेकिन गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिये । निरीक्षण के दौरान नगर निगम के कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव भी उपस्थित थे ।



