खास खबरमध्य प्रदेश

व्यवस्था सुधारिये वरना सड़क पर उतरेगी जनता…

बिजली समस्यायों को लेकर विभाग के अधिकारियों से मिले बिछिया विधायक


मण्डला। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही विद्युत सम्बन्धी समस्याओं को लेकर बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मिलकर शीघ्र निराकरण करने की मांग की है साथ ही संतोषप्रद निराकरण न होने की स्तिथि में आम जनता के साथ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है। गत दिवस विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता शरद बिसेन से मिलकर विधायक श्री पट्टा ने विद्युत संबंधी विभिन्न समस्याओं का पत्र सौंपकर अविलंब निराकरण करने हेतु कहा है।
बंद की जाए अघोषित विद्युत कटौती
विधानसभा क्षेत्र बिछिया के अनेक ग्रामों में विगत दो माह से अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। कई ग्रामों में तो दो दिन से लेकर सात दिनों तक बिजली बंद रहती है। विकासखण्ड मुख्यालय घुघरी में तो बीते कई दिनों से गंभीर समस्या बनी हुई है जिसे लेकर कनिष्ठ अभियंता घुघरी के द्वारा हमेशा ही लाइन फाल्ट या फाल्ट ज्ञात न होने की समस्या बताई जाती है साथ ही मवई विकासखंड के अनेक ग्रामों में कई कई दिनों तक बिजली बंद रहती है जो कि अनेक शिकायतों के बाद भी नही सुधारी जाती है वहीं बिछिया क्षेत्र के ग्रामों में 8 से 10 घंटे बिजली बंद रहने से नागरिकजनों को काफी अधिक समस्यायँ हो रही हैं। विधायक ने कहा कि विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित बनाये रखने में विभाग की कार्यप्रणाली संतोषप्रद नही है। बिजली की इस गंभीर समस्या को लेकर नागरिकजनों का धैर्य अब जबाब देने लगा है और जनता का आक्रोश इस लॉकडाउन में भी कभी भी सड़को पर आ सकता है। अतः ऐसी स्तिथि आने से पूर्व विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्रामों में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था ठीक की जाएं और जो अघोषित कटौती की जा रही है वह तत्काल प्रभाव से बंद की जाए।
बिलो का करें सुधार व किश्तों में लें बिल की राशि
वर्तमान में बिजली के बढ़े हुए बिलो को लेकर नागरिक परेशान हैं। जितनी बिजली का उपभोग नही किया गया उससे ज्यादा के बिल थमाए गए हैं बिना रीडिंग के बिल के कारण बिलों में गड़बड़ी बेहद ज्यादा मात्रा में आई है। इस हेतु विधायक ने मांग की है कि बढ़े हुए बिजली बिलों के सुधार हेतु व्यवस्था बनाई जाए साथ ही लॉकडाउन के कारण अनेक नागरिक बिजली बिल भी नही पटा सके हैं इस हेतु पूर्व के बिलो को पटाने हेतु ऑनलाइन के अतिरिक्त ऑफलाइन व्यवस्था भी ग्राम स्तर पर की जाए साथ ही बिजली बिल न पटाने से अगले माह के बिल में जोड़ी गई पेनाल्टी की राशि तत्काल वापस ली जाए व कांग्रेस सरकार के दौरान लागू की गई 100 यूनिट 100 रुपये वाली नीति लागू कर बिजली बिल जारी किए जाएं। ज्यादा राशि के बिलो को पटाने हेतु किश्तों में बिजली बिल जमा करने की व्यवस्था की जाए।
पूर्व के स्वीकृत सभी कार्य करें प्रारम्भ
ग्राम खलौड़ी(मोतीनाला) में विद्युत सब स्टेशन स्वीकृत हो चुका है वहीं मवई में विद्युत वितरण केंद्र भी स्वीकृत हुआ है। जिनका कार्य आज दिनांक तक प्रारम्भ नही कराया गया है। विधायक ने इन कार्यों को तत्काल प्रारम्भ करने की मांग की। वहीं बिछिया को जिले का नवीन संभागीय मुख्यालय बनाया गया है इस हेतु आदेश भी जारी किए जा चुके हैं लेकिन उक्त हेतु बिछिया से कार्यालय संचालन प्रारम्भ नही किया गया है इसे भी अविलंब प्रारम्भ करवाया जाए।
विधायक श्री पट्टा ने बताया कि जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है न तो जनता को सही ढंग से बिजली मिल रही है और न ही कोई सुविधाएं बल्कि बढ़े हुए बिजली बिलों का बोझ जनता पर लादा जा रहा है। कांग्रेस की सरकार में 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली की योजना को बंद करके बढ़े हुए बिजली बिल देकर भाजपा सरकार जनता को लूटने का काम कर रही है। वहीं विभागीय स्तर से भी विद्युत आपूर्ति प्रदाय में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने कहा है कि यदि शीघ्र ही जनता को राहत नही दी गई तो इस लॉकडाउन की स्तिथि में भी वे सड़क पर उतरने से गुरेज नही करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88