दिलीप सिंह ठाकुर हुए सम्मानित

जबलपुर दर्पण। 66 वीं राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन संस्कारधानी जबलपुर में हुआ। इनमें रोड साइकिलिंग, क्रिकेट और मॉर्डन पेंटाथलान प्रतियोगिता संस्कारधानी जबलपुर में संपन्न हुई। इसी तारतम्य में प्रदेश के विभिन्न संभागों की क्रिकेट टीमों के बीच लीग व्यवस्था अनुसार मैच चल रहे हैँ अंडर 19 के अंतर्गत बालक एवं बालिका वर्ग के मैच रानीताल स्टेडियम, रेलवे स्टेडियम और शिवाजी ग्राउंड सदर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। क्रिकेट में ग्वालियर संभाग विजेता तथा इंदौर संभाग उपविजेता रहा जबकि जबलपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन एवं समापन दोनों ही रेलवे स्टेडियम में संपन्न हुए।
क्रिकेट टूर्नामेंट को सफलता पूर्वक संपन्न करवाने के लिए दिलीप सिंह ठाकुर एवं उनकी टीम को जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी द्वारा ऍम एल बी स्कूल में प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। राजीव नंदा , अतुल मिश्रा, इस्लाम खान, इक़बाल खान.. टीम के अन्य सदस्य रहे। मुकेश श्रीवास्तव नोडल अधिकारी एवं चंदा सोनी, आयोजन प्रमुख भी उपस्थित रहीं।
प्रमुख वक्ता जिला शिक्षा अधिकारी रहे एवं आभार प्रदर्शन मुकेश श्रीवास्तव ने किया।



