कब मिलेगी एकीकृत शाला निधि..?

शाला प्रबंधन समिति लाचार एवं बेबस
जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के द्वारा दिसंबर 2021 के पहले शाला प्रबंधन समिति के बैंक खातों को बंद कर दिया गया था उन खातों की शेष राशि भी राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के एक बैंक खाता में चेक के माध्यम से ले ली गई थी तब से अब तक शाला प्रबंधन समिति के बैंक खातों को संचालित करने की कवायद चल ही रही है।अभी तक बैंक खातों को संचालित नहीं किया गया है और एकीकृत शाला निधि सहित अन्य राशियों से भी शालाएं वंचित है।सभी संस्था प्रधान विभिन्न तरीके से उधारी लेकर शाला प्रबंधन की सामग्री जुटा रहे हैं उधारी का कोई अधिकृत आदेश भी सरकार ने जारी नहीं किया है।ना ही तत्काल मे निर्देश जारी होने की सम्भावना है। केवल कोरे आश्वासन मिल रहे है। संगठन के दिलीप सिंह ठाकुर, ऍम एल पटेल,जी आर झारिया, राकेश मून, ऋषि पाठक, अफ़रोज़ खान



