अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पीएचसी पसान में युवाओं ने किया रक्तदान

अनूपपुर विकास ताम्रकार

58 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित

ज़िला प्रशासन ने व्यक्त किया आभार

 कोरोना संक्रमण से लड़ाई के दौर में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का दुरुस्त रहना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे समय में यह और भी महत्वपूर्ण है कि विभिन्न चिकित्सकीय आवश्यकताओं हेतु रक्त की उपलब्धता बनी रहे। शनिवार सायं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसान में जागरूक युवाओं ने रक्त का महादान कर अनूपपुर ब्लड बैंक को 58 यूनिट रक्त का दान दिया। ज़िला प्रशासन सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी॰डी॰ सोनवानी ने समस्त युवाओं का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु समस्त सावधानियों का पालन किया गया। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने विश्व रक्तदाता दिवस पर सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है एवं आगे भी रक्तदान करते रहने का आह्वान किया है।

 उल्लेखनीय है कि 14 जून दुनियाभर में विश्व रक्तदाता दिवस (ब्लड डोनर डे) के रूप में मनाया जाता है। रक्तदान यानी महा दान, इससे न सिर्फ आप कई लोगों को नया जीवन दे सकते हैं बल्कि इससे स्वयं को भी कई फ़ायदे होते हैं।

1- डॉक्टरों के अनुसार, हर स्वस्थ व्यक्ति को 3 महीने में एक बार रक्तदान करना चाहिए। इससे शरीर में आयरन की मात्रा ठीक बनी रहती है।
2- रक्तदान से स्ट्रोक व हार्ट अटैक से भी बचाव होता है।
3- नियमित रूप से रक्तदान करने से लीवर डैमेज व कैंसर का जोखिम भी कम होता है।
4- रक्तदान से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है, जिसकी वजह से हमारा शरीर कई तरह की बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है।

 इसके साथ ही रक्तदान से लोगों को नया जीवन दान मिलता है जिससे खुशी और मानसिक संतुष्टि का अहसास होता है। इस समय आम नागरिकों एवं जागरूक युवाओं से अपेक्षित है कि संकट की इस घड़ी में रक्त का महादान करने के कार्य में पीछे न हटें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88