खास खबरबालाघाट दर्पणमध्य प्रदेश

192 में से 184 वोट भारत के पक्ष में

चुना गया संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य : दिलीप चौरसिया

बालाघाट। भाजपा वरिष्ठ नेता दिलीप चौरसिया ने भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य चुने जाने पर हर्ष जाहिर किया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कहा कि भारत की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है की 192 मे से 184 वोट भारत के पक्ष मे पड़े। भारत को अस्थायी सदस्य चुने जाने के लिए मात्र 128 वोट चाहिए थे। दिलीप चौरसिया ने आगे कहा विश्व के सबसे दूरदर्शी और दृढ़ संकल्प शक्ति के धनी विश्व को नेतृत्व देने में सक्षम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत निरंतर विश्व पटल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहा, इस उपलब्धि पर हमें गर्व है। इसके साथ ही भारत संयुक्त राष्ट्र के शक्तिशाली 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद में एक गैर-स्थायी सदस्य के रूप में शामिल  गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे राष्ट्र परम् वैभव प्राप्त करेगा

श्री चौरसिया ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे राष्ट्र परम् वैभव प्राप्त करेगा। हमारा देश विश्व को नई दिशा दिखाने मे अहम भूमिका निर्वहन करेगा।सुरक्षा परिषद में मौजूदगी से किसी भी देश का यूएन प्रणाली में दखल और दबदबे का दायरा बढ़ जाता है। ऐसे में 8 साल बाद भारत का सुरक्षा परिषद में पहुंचना काफी अहम हैl भारत विश्व की उभरती हुई आर्थिक महाशक्ति है। वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते आर्थिक कद ने भारत के दावों को और मज़बूत किया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88