खास खबरप्रदेशबॉलीवुड दर्पणमहाराष्ट्र

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर मुकदमा, सुशांत सिंह को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप

शामी एम इरफ़ान की रिपोर्ट, मुम्बई।

बाॅलीवुड अभिनेता  सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लेकर नित्य एक नई बात साामने आ रही है। फिल्म वालों की तो यहाँ सिर्फ बातेें हैं। सोशल मीडिया पर उनके कथन हैं और समाचारों में उनके वक्तव्यों की चर्चा। वहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुजफ्फरपुर के उत्तर बिहार शहर में सीजेएम की अदालत के सामने शनिवार को दूसरी पिटिशन की गई है। सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज मुकदमाधारा 306 और 420 के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले पर 24 जून को सुनवाई होने जा रही है।
मुजफ्फरपुर के पताही के रहने वाले कुंदन कुमार ने रिया चक्रवर्ती पर ये बड़ा आरोप लगाया है। रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि, उन्होंने सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाया था। कुंदन कुमार की माने तो रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत का जमकर इस्तेमाल किया है। उनके मुताबिक रिया ने सुशांत को मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया है। सिर्फ यही नहीं कुंदन को यहां तक लगता है कि, जब रिया का करियर सेट हो गया, तब उन्होंने सुशांत को छोड़ दिया। कुंदन कुमार के वकील कमलेश जी ने मीडिया से कहा कि, उन्होंने आईपीसी धारा 306 (आत्महत्या का अपहरण) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत अपनी शिकायत दर्ज की है।
बता दें कि, बाॅलीवुड के कई दिग्गजों के नाम मुजफ्फरपुर की इसी अदालत में केस भी दर्ज हुआ है, जिसमें अभिनेत्री कंगना राणावत मुकदमा करने वालों के साथ हैं और सोशल मीडिया पर उन दिग्गजों के खिलाफ एक अलग कैम्पेन भी चल रही है। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर मुंबई पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने अब तक कई लोगों से पूछताछ की है, रिया चक्रवर्ती से भी पूरे 9 घंटे तक पूछताछ चली है। पुलिस की रिपोर्ट जांच पूरी होने केे बाद आएगी। बहरहाल मुम्बई से ज्यादा बिहार प्रांत में सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लेकर गरमागरमी अधिक है। पूर्व सांसद लवली आनंद और पप्पू यादव जैसे कुछ राजनीतिक हस्तियों ने सुशांत सुसाइड केस की  सीबीआई जांच की मांग की है। ऐसा प्रतीत होता है कि इस आत्महत्या को राजनैतिक रूप देकर बिहार चुनाव में कुछ लोग अपना फायदा उठाने की कवायद कर रहे हैं। ( वनअप रिलेशंस = oneup relations)
:::::::::::::::::::::::::::
Shaami M Irfan  (+919892046798)
Oneup Relations News and Features Service, Mumbai. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88