खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश शहरी कपंनी लिमिटेड की कलेक्ट्रेट में हुई समीक्षा बैठक संपन्न

डिंडौरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। कलेक्टर नेहा मारव्या की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में नगर परिषद एवं एमपीयूडीसी मध्यप्रदेश शहरी कपंनी लिमिटेड की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिसमें कलेक्टर ने सीवर लाइन की प्रगति कार्यों की समीक्षा की, सीवर लाइन से आने वाली समस्याएं एवं शहर में खोदे गए गली, मोहल्ले एवं सड़क एवं टूटी नाली, बंद, ओवरफ्लो सीवर लाइन को 15 जून 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने एमपीयूडीसी डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर जबलपुर अभय कुमार जैन को अधूरी पड़ी सीवर लाइन को पूर्ण करने के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, कस्तूरबा विद्यालय से भारत माता चौक रोड, सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय से मुख्य मार्ग तक, नर्मदागंज मोहल्ला में सीवरलाइन के ओवरफ्लो टैंक, सड़क मरम्मत, बंधान टोला पुरानी डिंडौरी, झुरकी टोला पुरानी डिंडौरी, वार्ड क्रमांक 1 सुबखार इमली कुटी में सीवर लाइन के द्वारा खोदे गए गड्ढे, नाली, सडक को 15 जून बरसात के पूर्व मरम्मत व सीवर लाइन कार्य पूर्ण कर लिया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। समय-सीमा में कार्य पूर्ण न करने पर ठेकेदार, इंजीनियर, विभागीय अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी। नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस ने शहर में सीवर लाइन को पूर्ण करने एवं खोदी गई सीवर लाइन को समय पर ठीक करें, ताकि पालतू जानवरों, आमजनों को किसी प्रकार की समस्या न हो। संबंधित विभागीय सब इंजीनियर से हंस नगर, साकेत नगर का भी स्टीमेट तैयार कर सीवर लाइन तैयार की जाए। पार्षद रीतेश जैन, भागीरथ उरैती, रजनीश राय, संदीप कांसकार, सारिका नायक, ज्योतिरादित्य भलावी ने सीवर लाइन की समस्या रखी जिस पर कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी को अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, पार्षद स्मिता अजय बर्मन, शिवराज बघेल, गोर्वधन सरैया, मंयक कुमार दाहिया प्रशासन से एसडीएम डिंडौरी भारती मेरावी, एमपीयूडीसी मध्यप्रदेश शहरी कपंनी लिमिटेड डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर अभय कुमार जैन, जे.के.राव, जेएम रमानी, सोमेश सिकरवार, ठेकेदार सुमित दौलत, भूवेश रमानी, अमित तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी चेतराम अहिरवार, मंजू तिवारी, राकेश झारिया, वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88