दमोह दर्पणमध्य प्रदेश
व्यारमा नदी में युवक का शव मिलने से सनसनी
दमोह जबलपुर दर्पण । गैसाबाद थाना क्षेत्र के अदनवारा गांव से निकली व्यारमा नदी में युवक का शव तैरता दिखाई देने से सनसनी की हालत बन गए। ग्रामीणों ने व्यारमा नदी के हरदुआ घाट पर सुबह युवक का शव तैरता देखा तो घटना की सूचना गैसाबाद थाना पुलिस को दी। म्रतक की शिनाख्त नन्नू अहिरवार निवासी अदनवारा के रूप में की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से नदी से शव निकालकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम हेतु सिविल अस्पताल हटा भिजवाया। घटना का कारण फिलहाल अज्ञात है।



