हिन्दू शेरा दल ने किया शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित

मण्डला। हिन्दू शेरा दल द्वारा श्रीराम मंदिर पड़ाव में शस्त्र पूजन का किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कछवाहा महासभा अध्यक्ष हरिराम कछवाहा, कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष जीतराज कछवाहा, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष अनुराग बिट्टू चौरसिया, पवन सोनी, प्रमोद कछवाहा, मनोहर कछवाहा उपस्थित रहे। शस्त्र पूजन के बाद भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा कि आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी को शस्त्र पूजन का विधान है। शस्त्र पूजन की परम्परा का आयोजन रियासतों में आज भी बहुत धूमधाम के साथ होता है शासकीय शस्त्रागारों के साथ आमजन की आत्मरक्षार्थ रखे जाने वाले शस्त्रों का पूजन सर्वत्र विजय की कामना के साथ रकते हैं। वहीं कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष जीतराज कछवाहा ने कहा कि राजा विक्रमादितय ने दशहरे के दिन देवी हरसिद्धि की आराधना की थी। छात्रपति शिवाजी ने भी इसी दिन मॉ दुर्गा को प्रसन्न करके भवानी तलवार प्राप्त की थी। दसअसल 9 दिनों की शक्ति उपासना के बाद 10वें दिन जीवन के हर क्षेत्र में विजय की कामना के साथ चंद्रिका का स्मरण करते हुए शस्त्रों का पूजन करना चाहिए। हिन्दू शेरा दल के जिला अध्यक्ष सागर कछवाहा ने बताया कि इसी दिन लोग नया कार्य प्रारंभ करते हैं, शस्त्र पूजा की जाती है हथियारों के पूजन का विशेष महत्व है। इस दिन हथियारधारी अपने-अपने हथियारों का पूजन करते हैं। जानकारों के अनुसार इस पूजा-अर्चना के पूर्व हथियारों की साफ-सफाई सावधानी से करना ही समझदारी है। इस दौरान जरा-सी लापरवाही अनहोनी की न्यौता दें सकती है। शस्त्र पूजन दौरान नगर अध्यक्ष सोनू कोष्टा, कार्यकारी अध्यक्ष अक्षय खंडेलवाल, संरक्षक प्रताप कछवाहा, सौरभ कछवाहा, जैकी ठाकुर, रोहित यादव, अरुण साहू, चीना यादव, अंकित कछवाहा, जिला उपाध्यक्ष विशाल मार्को, अंकित साहू, विपिन पटेल, विशाल बैगा, नगर उपाध्यक्ष विक्रम कछवाहा, सारंग चंद्रोल, जिला महामंत्री अखिल कछवाहा, राजा कछवाहा, जिला मंत्री साहिल कछवाहा, अमन कछवाहा, यशु श्रीवास, अज्जू कछवाहा, जिला सहमंत्री राकेश कछवाहा, मयंक कछवाहा, अतुल रजक, जिला मीडिया प्रभारी शिवम साहू, बंटी यादव, सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, रवि कछवाहा, गौरक्षा प्रमुख विकास यादव, उदय नंदा, दीपांशु नंदा, साहिल, सचिव अवनीश कछवाहा, महासचिव अनिकेत कछवाहा, सह संयोजक सचिन कछवाहा, हर्ष अग्रवाल, नगर महामंत्री सनी यादव, नगर मंत्री बी जैन, कुनाल पटेल, उदय कछवाहा, अमन सोनी, रोहित नंदा, नगर सह मंत्री राम कछवाहा, ललित यादव, सागर वर्मा, नगर मीडिया प्रभारी मयूर कछवाहा, सार्थक मिश्रा, सह-मीडिया प्रभारी, स्पर्श मिश्रा, गोलू कछवाहा, नगर गौरक्षा प्रमुख सौरव यादव, सिद्धांत बरमैया, रितु कछवाहा, तनय बिसेन, पराग चौरसिया, महासचिव अंशुल पटेल, अमन लाहोरिया, सह सचिव शुभम कछवाहा, शिवम यादव, कार्यकर्ता उमेश कछवाहा, प्रिंस कछवाहा, राहुल बरमैया, राधे नंदा, आदर्श कछवाहा, अभिषेक चंद्रोल, अमन ठाकुर, हर्षित अभिनव, यथार्थ मिश्रा, योगेश बहेरिया, सोनू कछवाहा, नमन चौरसिया, कुनाल रावत, मयंक कोष्टा, आलोक पाली, शिवम सिंगोर, चिंटू कछवाहा, लकी झारिया, हिमांशु देशराज, बलराम यादव, अमन नंदा, ऋषि मरकाम, आलोक यादव, आशीष दुबे , प्रशांत कछवाहा, ललित यादव, अमित चौधरी, पप्पू कछवाहा, विक्की कछवाहा, आर्यन कछवाहा, अजय कछवाहा, दिलीप सोनवानी, चिंतेस बैरागी सहित हिन्दू शेरादल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



