अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पुष्पराजगढ़ के तीन पुरुषों में हुई संक्रमण की पुष्टि

वर्तमान में ऐक्टिव कोरोना पॉज़िटिव प्रकरण-5

अनूपपुर। शासकीय मेडिकल कॉलेज शहडोल से आज सुबह प्राप्त 42 जाँच रिपोर्ट में से पुष्पराजगढ़ के तीन व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही तीनो व्यक्तियों को कोविड केयर सेंटर अनूपपुर शिफ़्ट किया गया है। सिविल सर्जन डॉ एस॰सी॰राय ने बताया कि तीनो ही व्यक्तियों का स्वास्थ्य स्थिर है एवं उनमें कोई भी लक्षण परिलक्षित नहीं है। एसडीएम पुष्पराजगढ़ विजय डहेरिया ने बताया कि रिपोर्ट प्राप्त होते ही तीनो संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर भेजने की व्यवस्था की गयी है। आपने बताया कि उक्त में से एक व्यक्ति (उम्र-37 वर्ष) महाराष्ट्र से 2 जुलाई को, एक व्यक्ति (उम्र-22 वर्ष) 11 जुलाई को रायपुर से एवं एक व्यक्ति (उम्र-60 वर्ष) 11 जुलाई को महाराष्ट्र से अनूपपुर आया था। जहाँ पर ट्रैवल हिस्ट्री के आधार सम्बन्धितों के सैम्पल जाँच हेतु भेजे गए थे। श्री डहेरिया ने बताया कि पुष्पराजगढ़ के ग्राम बेनीबारी, हर्राटोला एवं कोहका की व्यावहारिक सीमा को कंटेनमेंट ज़ोन बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन अनुसार तीनो कंटेनमेंट क्षेत्रों में नागरिकों की स्वास्थ्य दल द्वारा स्क्रीनिंग की जा रही है साथ ही प्राथमिक कांटैक्ट के सैम्पल कोरोना जाँच हेतु लिए जा रहे हैं। इस प्रकार अनूपपुर में अब तक 35 कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ प्राप्त हुए हैं, जिनमे से 29 मरीज़ स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। एवं 1 संक्रमित (महिला उम्र -42 वर्ष) अपने गृह ज़िले जा चुकी हैं, जिसकी सम्बंधित ज़िला प्रशासन को नियमानुसार कार्यवाही हेतु सूचना दी गयी है। इस प्रकार ज़िले में वर्तमान में ऐक्टिव कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्या 5 है।

सावधानी सतर्कता और स्वच्छता अपनाएँ, आओ मिलकर कोरोना को हराएँ ❞

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88