नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश
नरसिंहपुर जिले में ऐक्टिव केस की संख्या पहुंची 70 पर।

सात व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव।
जबलपुर दर्पण /नरसिंहपुर। कोरोना से आज पूरी दुनिया ग्रषित है। नित रोजाना कोरोना केस बढ़ रहे है। ऐसा क्रम नरसिंहपुर जिले में हो रहा है। जिसमे आज 135 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमे 128 निगेटिव आई और 7 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉज़िटिव प्राप्त निकले। जिनमे 1 व्यक्ति करकबेल निवासी, 1 व्यक्ति कामथ वार्ड नरसिंहपुर निवासी, 1 व्यक्ति निरंजन वार्ड करेली निवासी, 1 व्यक्ति गाडरवारा निवासी, 1 व्यक्ति तेंदुखेड़ा निवासी, 1 व्यक्ति वार्ड नम्बर 4 सालीचौका निवासी, 1 व्यक्ति बिलगुआ निवासी है। इसी के साथ अब जिले में कुल ऐक्टिव केस की संख्या अब 70 हो गई है।