छतरपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में जय हिन्द से अभिवादन का लिया गया संकल्प

जय हिन्द अभिवादन से लोगों में देशभक्ति और एकता की भावना होगी जाग्रः मदन साहू छतरपुर।कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में इस बार एक नई सराहनीय पहल देखने को मिली है।जानकारी के मुताबिक 25 एम पी बटालियन एनसीसी छतरपुर के एनसीसी कैडिट मदन साहू की पहल पर छतरपुर महाराजा महाविद्यालय में अध्ययनरत छतरपुर,पन्ना,टीकमगढ़ जिलों के व देश के विभिन्न हिस्सों से भी एनसीसी कैडिटों और अन्य युवाओं ने जय हिन्द से सभी का अभिवादन करने का संकल्प लेते हुए, समाज को भी इसके प्रति प्रेरित करने का बेड़ा उठाया है।इस बारे में मदन साहू ने बताया कि उनको इसका विचार एनसीसी में ज्वॉइन होने के बाद आया।अक्सर देखा जाता है कि डिफेंस से जुड़े लोग अक्सर जय हिन्द कहकर एक-दूसरे का अभिवादन करते हैं।जिससे उनमें देशभक्ति,एकता और जोश की भावना सहित कई अन्य नैतिक मूल्यों का संचार देखने को मिलता है।इस पर मनोवैज्ञानिक विश्लेषण से यह बात सामने आती है कि जय हिन्द कहकर एक-दूसरे का अभिवादन करने से समाज एवं युवाओं में देशभक्ति,एकता की भावना,नए जोश का संचार तो होगा ही,साथ ही समाज में नैतिक मूल्यों का भी विकास होगा।इसको लेकर देश के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी एक मन की बात के दौरान देश की जनता से अपील भी इस कर चुके है।वहीं उत्तराखंड के अधिकांश लोग जय हिन्द कहकर एक-दूसरे का अभिवादन भी करते हैं।इस पहल को सार्थक और अति सराहनीय बताते हुए नवल किशोर दीक्षित,राजाराम अहिरवार,अजीत कुमार पाठक,लखन साहू,कार्तिक वैद्य,उदय राज,कृष्ण बिहारी गौतम,संजय कुमार अहिरवार,वसीम छीपा,मुकेशराज गौतम,सुरेंद्र सेन,संदीप पाल,कुबेर सिंह राजपूत,अभय साहू,नीरेन्द्र शिवहरे,अर्जुन सिंह सहित कई युवाओं ने अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और इसे अपनाने का संकल्प भी लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88