नगर में सुअरो का आतंक

उमरिया। नगर पालिका परिषद साफ सफाई को लेकर चाहे कितना भी दावा कर ले वावजूद इसके नगर में साफ सफाई की व्यवस्था पूरे तरीके से चौपट हो चुकी है वही नगर पालिका के सफाई कर्मियों के द्वारा वार्डो में नियमित सफाई नही की जाती है जिससे कि गंदगी से वार्ड सराबोर है वही दूसरी तरफ नगर में सुअरो का आतंक छाया हुआ है जिसकी वजह से वार्डवासियों में इन सुअरो का आतंक छाया हुआ है नगर में साफ सफाई की व्यवस्था पूरे तरीके से चरमरा गई है वही आवारा मवेसी मोहल्ले में गंदगी फैलाते है ।
जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में सुअरो पर लगाई गई थी पाबंदी
नगर पालिका परिषद क्षेत्र के अंतर्गत उमरिया नगर में सुअर मालिको को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि सुअर पालने वाले मालिक अपने सुअरो को खुला न छोड़े और सुअर नगर में प्रवेश ना करे और नगर में अगर सुअर घूमते हुए मिले तो सुअर मालिको पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी लेकिन जिला प्रशासन के इस आदेश को भी सुअर मालिको ने नजरअंदाज कर दिया और पूरे नगर में बिना भय सुअर मालिक अपने सुअरो को नगर में विचरण और गंदगी के लिए खुला छोड़ देते है
सफाई कर्मियों का उदासीन रवैया
वैसे तो नगर के साफ सफाई का जिम्मा नगर पालिका ने लिया हुआ है और नगर की साफ सफाई के लिए लंबा चौड़ा बजट और भुगतान नगर की सफाई के लिए खर्च किया जाता है उसके बाद भी स्थिति सुधरने का नाम नही ले रही है और सफाई की समस्या जस की तस बनी हुई है और नपा के सफाई से जुड़े लोग सफाई व्यवस्था दुरुस्त होने का राग अलाप रहे है वही अगर स्थानीय वार्डवासियों और लोगो की माने तो मोहल्ले में झाड़ू लगाने का कार्य कभी कभी किया जाता है नालियां चोक हो जाने के बाद इन गालिया से निकलना दूभर रहता है और वार्डों और मोहल्ले में रहने वाले लोग गंदगी और नरकीय जीवन जीने को मजबूर है।
आवारा मवेशी फैलाते है गंदगी
नगर पालिका परिषद के अंतर्गत सभी वार्डो और मोहल्लों में कचरा फेकने और उसे इकट्ठा करने का एक स्थान नियत किया गया है जिस पर सभी वार्ड के लोग अपने घरों का कचरा इन नियत स्थान में फेकते है वही इस कचरे को इकट्ठा हो जाने का बाद कचरे वाली गाड़ी इसे उठाकर ले जाती है लेकिन सुअर और आवारा पशुओं की जमघट और उनके द्वारा इस कचरे को फैला दिया जाता है जिसकी वजह से पूरा वार्ड इस इकट्ठा कचरा से पट जाता है वही इस इकट्ठे हुए कचरे से इतनी गंदी बदबू आती है जिसकी वजह से जीना दूभर हो जाता है।
फ़ोटो से चलता है सफाई का काम
नगर पालिका परिषद उमरिया के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डो में पहले सफाई मेट के द्वारा खड़े होकर सफाई का काम सफाई कर्मियों से कराया जाता है जिससे सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहती थी ,लेकिन अब फ़ोटो के माध्यम से सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जाती है मेट स्थल में नही रहते जिसकी वजह से सफाई कर्मी अपने मन माफिक काम करके इति श्री कर लेते है और गंदगी जस की तस बनी रहती है।
आंदोलन की चेतावनी
नगर पालिका परिषद के वार्डो में नियमित सफाई का आभाव और सुअरो के आतंक से परेशान होकर वार्ड के लोगो का कहना है कि हम परेशान हो चुके है और अगर हमारी समस्या का निदान नही किया जाता है तो हम सभी वार्डवासी एकत्रित होकर आंदोलन करेंगे और जरूरत पड़ी तो धरना भी दिया जाएगा।
इनका कहना है
आपने हमे इस समस्या से अवगत कराया है इसमें हम सुअर पालको और मालिको से बात करके उन पर पाबंदी लगाई जाएगी और अगर नही माने तो कार्यवाही भी की जाएगी।
शशि कपूर गढ़पाले
मुख्य नगर पालिका अधिकारी उमरिया



