सतना दर्पण
जाम के झाम में फसी कोरोना संदिग्ध मरीज की एम्बुलेंस

योगेंद्र मिश्रा अमरपाटन । एलएनटी कंपनी की लापरवाही एक बार फिर हुई उजागर, नगर परिषद की रोड उखाड़ दिऐ और रोड में फेंक दिए मिट्टी शहर में बन रही जाम की स्थिति, आज जाम के झाम में फस गयी अमरपाटन से कोरोना संदिग्ध मरीज को सतना ले जा रही एम्बुलेंस,बाणसागर जल परियोजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम एलएनटी कंपनी द्वारा अमरपाटन नगर में किया जा रहा हैं मगर काम इतनी लापरवाही पूर्वक किया जा रहा है की शहर में यातायात प्रभावित हो रहा हैं। और बारिश हो जाने पर वाहन चालक को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है अगर ऐसे में कोई हादसा हो जाए तो क्या कौन होगा जवाबदार प्रशासन का नहीं है इधर कोई ध्यान ।



