धूमधाम से मनाई गई शिरोमणि राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती


डिंडोरी।वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर की 382वी जयंती आज 13 अगस्त को हर्सोल्लास के साथ मनाई गई। राजपूत राठौर समाज के द्वारा प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई है। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण रैली व सभा का आयोजन नही किया गया है। बताया गया कि अमरकंटक मार्ग शिरोमणि दुर्गादास तिराहा में स्थापित मूर्ति की पूजा एवं माल्यार्पण कर दुर्गादास राठौर अमर रहे का नारे भी सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा लगाया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, पूर्व केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे,भाजपा संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ जी ने वीर शिरोमणि को पुष्पांजलि अर्पित की।इस दौरान राठौर समाज के मुखिया श्री ओएस चंदेल,युवा मोर्चा के अध्यक्ष कृष्णा सिंह परमार, नप अध्यक्ष पंकज तेकाम, उपाध्यक्ष महेश पाराशर,पार्षद मोहन नरवरिया,माधव शरण पाराशर, पीएस चंदेल,दशरथ सिंह राठौर भाजपा म,मीडिया प्रभारी,हरिहर पाराशर,इंद्रकुमार चंदेल, चेतराम राजपूत, मुरली मनोहर पाराशर, राजेश पाराशर,हेमसिंह राजपूत, विवेक पाराशर, रूपभान पाराशर ,सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



