नरसिंहपुर दर्पण
मुक्ति धाम में नगर पालिका ने नियुक्त किया स्थाई कर्मचारी।
करेली। मुक्ति धाम सेवा समिति करेली द्वारा लंबे समय से मुक्ति धाम की व्यवस्था की देख रेख के लिये स्थाई कर्मचारी की नगर पालिका से नियुक्ति की मांग की जा रही थी। तत्सम्बन्ध में समिति के सदस्यों ने सीएमओ से मुलाकात कर मांग की थी जिस पर त्वरित कार्यवाही कर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कर्मचारी विकास प्रीतम की स्थाई ड्यूटी लगा दी है। जिससे अब वहां की व्यवस्थायें सुचारू रूप से रह पायेगी। मुक्ति धाम सेवा समिति व नगर के प्रबुद्ध जनों ने सीएमओ त्वरित पहल पर धन्यवाद ज्ञापित किया है।



