केजेएस सीमेन्ट में जांच जारी, पप्पू फरार

सुधाकर त्रिपाठी जिला प्रमुख जबलपुर दर्पण।
केजेएस सीमेन्ट के मालिक पप्पू आहलूवालिया के यहां अभी भी जीएसटी, ईडी, इन्कमटैक्स की संयुक्त टीम की जांच जारी है। पप्पू आहलूवालिया कोर्ट के निर्देशों की कर रहा अव्हेलना। कोर्ट के निर्देश है कि पप्पू जांच में करे सहयोग। परन्तु पप्पू जांच से बचने भागा दिल्ली। कोरोना का बहाना बनाकर भाग गया दिल्ली। पप्पू को दिल्ली भगाने में स्थानीय जिला प्रशासन के जिम्मदारो का भी अघोषित सहयोग रहा। सूत्रों द्वारा बताया गया पप्पू को इस बात का डर था की कही जेल की हवा न खानी पड़े इसलिए भागा दिल्ली, तथा केजेएस का चीफ प्रेजिडेंट के एस सिंघवी को जेल भेज दिया गया है। जानकार तो यह भी बताते है कि पप्पू यदि भागता नही तो वह भी जेल में ही होता। उल्लेखनीय है पप्पू ने जिले के एक नेताजी के तलवे चाटे और मदद करने गिड़गिड़ाया, उक्त नेताजी ने पप्पू को लेकर दिल्ली गए वहां जाकर एक नेताजी के चरणों मे यहां के नेताजी लेट गए और पप्पू की मदद करने की गुहार लगाई। परन्तु उस नेता ने पप्पू को गेट से बाहर करने की बात कही और जिले से गए नेताजी को बातों-बातों में जमकर लताड़ा।



