चिराग तले अंधेरा कलेक्ट्रेट परिसर में

स्मार्ट सिटी कंट्रोलिंग कमांड ऑफिस की बाउंड्री से जलभराव की स्थिति, हो रहे हैं हादसे
सतना । धवारी कलेक्ट्रेट परिसर स्मार्ट सिटी की बाउंड्री से लगी रास्ता यह हाल है कि आने जाने वाले ग्रामीण जन ,पक्षकारों को काफी संघर्ष के बाद परेशानी झेल रहे हैं , इस रास्ते को पार करना होता है यह सब माननीय कलेक्टर महोदय के नाक के नीचे का यह हाल है इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं की सतना स्मार्ट सिटी कंट्रोलिंग एंड कमांड ऑफिस आम नागरिकों के लिए सिरदर्द बनी हुई है, सूत्रों ने बताया कि स्थानीय दुकानदारों ने श्रीमान आयुक्त महोदय नगर पालिका निगम से चर्चा की थी ,जब स्मार्ट सिटी की बाउंड्री का निर्माण हो रहा था उस समय श्रीमान आयुक्त महोदय ने दुकानदारों को यह कहकर चलता कर दिया की अलग से बैठकर चर्चा की जाएगी लेकिन वह दिन आज तक नहीं आया प्रतिदिन कलेक्टर कार्यालय में हजारों की संख्या में दूरदराज से ग्रामीण जन अपनी अपनी समस्याओं को लेकर यहां आते हैं अपने अपने वाहन से आते हैं वाहनों को खड़ा करने के लिए उचित स्थान ना होने से बेतरतीब इधर उधर वाहन खड़ा करते हैं , जिससे कि हफ्ते में 1-2 वाहन चोरी भी चले जाते हैं ,इतनी अवस्था यहां है की इन सब अवस्थाओं को सुधार करने के लिए आज दिनांक तक कोई भी प्रयास नहीं किए जा रहे हैं कलेक्ट्रेट परिसर में बनी दुकानदारों की माने तो उनका कहना है जितने माननीय कलेक्टर यहां पर आए सभी माननीय कलेक्टर महोदय जी के पास हम अपनी फरियाद लेकर जा चुके हैं, जिसमें से रोड पानी निकासी की समुचित व्यवस्था के लिए नाली निर्माण, प्रकाश व्यवस्था के लिए विद्युत व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था ,शुद्ध पेयजल व्यवस्था के लिए, कई बार अधिकारियों से मिलने के बाद भी इसका समुचित हल नहीं निकाला जा सका है, दिन प्रतिदिन हालात खराब होते जा रहे हैं ,प्रतिदिन लोग गड्ढे में गिर रहे हैं किसी भी दिन कोई बड़ी घटना पानी भराव में हो सकती है समर दुकानदारों ने मांग की है कई हमारी दुकानों के सामने पक्की सड़क बनाई जाए रोड नाली प्रकाश व्यवस्था शौचालय, पानी पीने के पानी की समुचित व्यवस्था बनाई जाए जिससे कि इन सब समस्याओं का स्थाई समाधान हो सके।



