जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
माँ महालक्ष्मी पूजन के दौरान नारियल में प्रगट हुई श्रीगणेश की आकृति

जबलपुर दर्पण। साउथ सिविल लाइन निवासी श्रीमती मनीषा शुक्ला श्रीमती गरिमा शुक्ला, मां श्रीमती भगवती देवी शुक्ला आज पूरे विधि विधान से माँ महालक्ष्मी की पूजा पूरी आस्था के साथ कर रही थी। आरती पूजन के बाद जब श्रीफल अर्पित किया जाने लगा तो अनुराग श्रीयम शुक्ला ने देखा कि पानी वाले नारियल में श्री गणेश भगवान की आकृति बनी हुई है। सब धन्य हुये और ऐसा प्रतीत हुआ की साक्षात एरावत हाथी मां महालक्ष्मी की पूजन में शामिल हैं। श्रीमती भागवती देवी शुक्ला, अनिल शुक्ला ने सभी के लिए यह सुख समृद्धि का शुभ संकेत बताया और सबको धन्य धान्य से परिपूर्ण, और निरोगी होने की मंगल कामना की है।



