नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जिले में अब तक 823 मिमी वर्षा दर्ज

 नरसिंहपुर।जिले में एक जून से 28 अगस्त तक की अवधि में औसत रूप से कुल 822.80 मिमी अर्थात 32.39 इंच वर्षा दर्ज की गयी है। 28 अगस्त की सुबह तक बीते 24 घंटे की अवधि में जिले में औसतन 152.60 मिमी अर्थात 6.01 इंच वर्षा हुई है, जिसमें तहसील नरसिंहपुर में 300 मिमी, करेली में 141 मिमी, गाडरवारा में 137 मिमी, गोटेगांव में 120 मिमी और तेंदूखेड़ा में 65 मिमी वर्षा आंकी गई है।
         अधीक्षक भू- अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 अगस्त तक तहसील नरसिंहपुर में 995 मिमी, करेली में 801, गाडरवारा में 1109 मिमी, गोटेगांव में 585 मिमी और तेन्दूखेड़ा में 624 मिमी वर्षा आंकी गई है।
         इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 1090.60 मिमी अर्थात 42.94 इंच वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील नरसिंहपुर में 1177 मिमी, करेली में 956, गाडरवारा में 1072 मिमी, गोटेगांव में 1323 मिमी और तेन्दूखेड़ा में 925 मिमी वर्षा हुई थी। उल्लेखनीय है कि जिले की सामान्य वर्षा 1139 मिमी से 1170 मिमी के बीच है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88