अलग अलग साइट के लिए प्रतिभागियों को ऑन लाइन लेना होगा भाग

जबलपुर। भारत सरकार के द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार स्मार्ट सिटी लिमिटेड जबलपुर द्वारा ऑन लाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है प्रतियोगिता के संबंध में स्मार्ट सिटी के सी.ई.ओ. श्री आशीष कुमार पाठक ने बताया कि भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत समस्त स्मार्ट सिटीज को अपने शहर के लिए कम से कम एक एवं flagship site के लिए एक design competition, smartnet.niua.org पोर्टल के माध्यम से float किया जाना है । इस कार्य के अंतर्गत जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा प्रतिभागियों के लिए दो neighbourhood site GulauaTaal एवं Civic center तथा दो flagship site Ganjipura एवं कल्चर street के लिए competition float किया जा रहा है । इस competition में प्रत्येक site के लिए दो पुरुस्कार क्रमशः 10 हजार एवं 5 हजार रूपये दिया जाना है । लिंक के माध्यम से इस competition में भाग लिया जा सकता है।



